मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम दिल्ली ने किया मेगा युवा उत्सव-2025 का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम दिल्ली ने किया मेगा युवा उत्सव-2025 का आयोजन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सहयोग से विभिन्न स्कूलों में मेगा युवा उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सामूहिक लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, सामूहिक गायन, एकल गायन, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, कहानी लेखन और विभिन्न उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियाँ शामिल थीं।

कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों, शिक्षा अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों ने मुख्य एवं विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारियों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान, जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के युवा उत्सवों का आयोजन देशभर के सभी जिलों में किया जा रहा है। यह युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इस उत्सव में विशिष्ट स्तर के अनुभवी व्यक्तियों द्वारा जज के रूप में निर्णय दिए जाएंगे। कार्यक्रम दो दिन तक चला, जिसमें सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

शिक्षा निदेशालय से सुपरवाइजर श्रीमती रोशनी गुलाटी ने कहा कि मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करें और देश के निर्माण में योगदान दें।

मेरा युवा भारत के लेखा और कार्यक्रम सहायक श्री सुरेन्द्र बोकन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को Mybharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे विकसित भारत में योगदान देने और अधिक लाभ लेने का अवसर प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में श्री भूषण कुमार, अध्यक्ष ए2डी फाउंडेशन की भी विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि वे विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025 के लिए आवेदन करें। सभी शिक्षकों ने यह प्रण लिया कि हर विद्यालय से कम से कम 10 युवा Mybharat पोर्टल पर आवेदन करेंगे और इस संवाद में प्रतिभागी होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox