नजफगढ़/मेट्रो न्यूज/ विक्की झा- उत्तर प्रदेश में चुनाव के माहौल में बिगड़ते हालात देखकर जहां एक तरफ यूपी में योगी और अखिलेश एक दूसरे के ऊपर आरोपों की बारिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता के खिलाफ इटावा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद गुप्ता के साथ चार अन्य के खिलाफ भी मर्डर के आरोप में केस दर्ज किया गया है, औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर वनखंडेश्वर मंदिर के पीछे 28 वर्षीय अनुज का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद से ही, अनुज के परिजनों ने प्रमोद गुप्ता समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी हैं।
आर्य नगर मोहल्ला निवासी अनुज घर के पास स्थित सब्जी मंडी में काम करता था, 22 फरवरी को एक अनजान युवती ने अनुज और उसके बड़े भाई बलराम पर छेड़खानी का आरोप लगा कर, उसे फंसाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने अनुज के बड़े भाई बलराम को अपने हिरासत में ले लिया था। हालांकि अनुज फरार था और पुलिस द्वारा उसकी खोज जारी थी, 25 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे वानखंडेश्वर मंदिर के पीछे अनुज का शव पेड़ से लटका पाए जाने के बाद अनुज की बहन अर्चना ने इसे एक हत्या बताते हुए प्रमोद गुप्ता समेत अन्य चार आरोपियों के खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।
औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने मीडिया को दी हुई जानकारी में बताया कि, "मृतक की बहन द्वारा की हुई पूछताछ और तहकीकात के आधार पर मुलायम सिंह यादव के साढू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता समेत शव का सबसे पहले शिनाद करने वाली युवती, उनकी बहन और मां एवं भाई पर हत्या की साजिश करने हत्या को अंजाम देन।
More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी