मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की 100 दिन की सरकार के कार्य सराहनीय: पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की 100 दिन की सरकार के कार्य सराहनीय: पंचायत संघ

-सीएम दिल्ली से दिल्ली देहात, गांवों में आरोग्य मंदिर,सीएमश्री स्कूल व गांवों को मालिकाना हक देने की मांग। थान सिंह यादव

नई दिल्ली/थान सिंह यादव/-  दिल्ली पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को उनकी सरकार के पहले 100 दिन पूरे होने पर बधाई दी है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि इस दौरान दिल्लीवासियों की सुविधाओं के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए गए, जो सराहनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री आगामी 100 दिनों में दिल्ली देहात गांवों की दशकों पुरानी उपेक्षा को दूर करने की दिशा में ठोस कार्य योजना के साथ आगे बढ़ेंगी।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सरकार दिल्ली देहात के गांवों में अधिक से अधिक आरोग्य मंदिर और सीएमश्री स्कूल खोले, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि “दिल्ली के गांव आज भी मूलभूत सेवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। गांवों में न तो पर्याप्त स्वास्थ्य केंद्र हैं और न ही उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल। अगर सरकार इन क्षेत्रों में ध्यान दे तो ग्रामीण दिल्ली को भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।”

पंचायत संघ ने यह भी मांग रखी कि दिल्ली के सभी गांवों को लाल डोरा और विस्तारित लाल डोरा की सीमा से मुक्त कर ग्रामीणों को मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही गांवों पर थोपे गए हाउस टैक्स व अन्य टैक्सों की समीक्षा की जाए और उन्हें हटाने या कम करने पर विचार किया जाए।

थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली पंचायत संघ कई वर्षों से दिल्ली देहात की बुनियादी समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है। “अब समय आ गया है कि दिल्ली सरकार, नगर निगम और केंद्र सरकार मिलकर एक समन्वित योजना के तहत दिल्ली देहात, गांव ग्रामीणों की सुविधाओं व मांगो को तेजी के साथ पुरा करें,”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox