मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन होने से यात्री परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन होने से यात्री परेशान

–करीब 5 हजार यात्रियों को निरस्त कराने होंगे टिकट

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ मुम्बई/– गुरुवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन हो गया। कंप्यूटर सिस्टम की विफलता के कारण सभी एयरलाइनों के चेक-इन प्रभावित हो गए। यात्रियों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत भी की। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सर्वर को ठीक किया गया। हवाई अड्डे पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। सर्वर फेल होने से करीब 40 मिनट तक परिचालन बाधित रहा।
बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र का एक काफी व्यस्त रहने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। सर्वर डाउन पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से भी जानकारी आई थी। अधिकारियों ने बताया कि समस्या को सुलझाया जा रहा है और थोड़ी देर में परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि सर्वर डाउन पड़ने के बाद परेशान यात्रियों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की जिसके बाद एयर इंडिया ने रिप्लाई भी दिया है। एयर इंडिया ने कहा कि हम समझते हैं कि देरी निश्चित रूप से असुविधाजनक होती है। हमारी टीम असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही है। आगे के अपडेट के लिए वे आपके संपर्क में रहेंगे।

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। सीआईएसएफ ने कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन होने की वजह से भीड़ सामान्य से थोड़ी ज्यादा है। भीड़ को अच्छी तरह से मैनेज किया जा रहा है और कोई अराजकता नहीं है क्योंकि मैनुअल पास जारी किए जा रहे हैं |

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox