मालदीव में सियासी हलचल, राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मालदीव में सियासी हलचल, राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

मानसी शर्मा / – मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी मालदीव सरकार को काफी भारी पड़ रही है। मालदीव में पहले ही विपक्ष भारत के साथ और सरकार को घेर रहा है वहां के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव सरकार की आलोचना की थी अब वहीं मुइज्जू सरकार की मुसीबत और बढ़ गई है। दरअसल, मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। मालदीव में ये पहल वहां के संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने की है। अली अजीम ने कहा है कि हमारी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी मालदीव की विदेश नीति में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी पड़ोसी देश को विदेश नीति से अलग-थलग नहीं करने देंगे।

कुर्सी से हटाने की मांग की

उन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछा है कि क्या वे राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं। अली अजीम ने मालदीव के नेताओं से मुइज्जू को कुर्सी से बेदखल करने में मदद की मांग की है। यही नहीं मालदीव की टूरिज्म एसोसिएशन ने भी अपने मंत्रियों के बयान की निंदा की है। मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्रीने  अपने बयान में कहा है कि कि वह भारतीय प्रधानमंत्री और भारत के लोगों के खिलाफ अपने मंत्रियों की टिप्पणी की निंदा करते हैं।

मालदीव टूरिज्म एसोसिएशन ने कही ये बात

मालदीव टूरिज्म एसोसिएशन ने आगे कहा कि,’भारत हमारा निकटतम पड़ोसी और सहयोगी है। इतिहास में जब भी हमारा देश संकट से घिरा तो सबसे पहले भारत की तरफ से ही प्रतिक्रिया आई है। सरकार के साथ-साथ हम भारत के लोगों के भी आभारी हैं कि उन्होंने हमारे साथ इतने घनिष्ठ संबंध बनाए हैं। मालदीव के टूरिज्म क्षेत्र में भी भारत लगातार अहम भूमिका अदा करता आया है। कोविड-19 के बाद इससे हमारे टूरिज्म सेक्टर को उबरने में बड़ी मदद मिली है। मालदीव के लिए भारत शीर्ष बाजारों में से एक है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox