खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राम मंदिर को लेकर उगले जहर, हवाई अड्डों को बंद कराने की दी धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राम मंदिर को लेकर उगले जहर, हवाई अड्डों को बंद कराने की दी धमकी

मानसी शर्मा /-  22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। तमाम वीआईपी और वीवीआईपी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा रहा है। इसी बीच एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। और मुसलमानों से इस कार्यक्रम का विरोध करने की अपील की है। हाल ही में पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने भारत के खिलाफ जहर उगला है।
जारी किए हुए वीडियो में पन्नू ने कहा है कि, मुसलमानों अब वक्त आ गया है कि तुम भारत में ऊर्दूस्तान बनाओ। 22जनवरी का दिन मुसलमानों के खिलाफ मोदी का ऑपरेशन ब्लूस्टार है। आपको बता दें कि ऑपरेशन ब्लूस्टार अमृतसर में खालिस्तानी आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए चलाया था। इस ऑपरेशन में आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले मारा गया था।

पहले भी दे चुका है धमकी

वीडियो में पन्नू ने कहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमृतसर से अयोध्या तक हवाई अड्डों को बंद कर दिया जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब पन्नू ने भारत को धमकी दी है इससे पहले पिछले हफ्ते भी आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 12 मार्च से निशाना बनाकर भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी।

शामिल होंगे 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने वाले हैं। हाल ही में शुरू हुए महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अबतक 40 से अधिक अनुरोध आ चुके हैं। ये अनुरोध मेगा आयोजन के दौरान चार्टर्ड प्लेन उतारने के लिए मिले हैं।इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी में भी न्योता दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कई भजनों को अपने सोशल मीडिया से पोस्ट किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox