
दिल्ली/एनसीआर/शिव कुमार यादव/- रविवार 16 फरवरी 2025 को मानव उत्थान सेवा समिति ने दिल्ली-एनसीआर में युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशा उन्मुलन अभियान चलाया। इस अभियान के प्रेरणा स्रोत पूज्य सतपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में चलाया गया। बता दें कि मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है जो समाज सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके प्रेरणास्रोत पूज्य श्री सतपाल जी महाराज हैं, जो आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं।

समिति के प्रमुख कार्यः
-रक्तदान शिविर
-मिशन एजुकेशन व मिशन मेडिसिन
-भूकंप व प्राकृतिक आपदा राहत सहायता
-निर्धनों को वस्त्र व राहत सामग्री वितरण
-नशा उन्मूलन जनजागृति अभियान
-निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
नशा एक गंभीर समस्या
आज का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, जिससे समाज और राष्ट्र को भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर के सातों जिलों में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँः
-प्रभात फेरीः नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई।
-विशाल सद्भावना सत्संग समारोहः नाटकों व प्रवचनों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता बढ़ाई गई।
-संत-महात्माओं के प्रवचनः युवाओं को नशे के भयंकर परिणामों से अवगत कराते हुए श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।
“नशा भांग शराब का उतर जात प्रभात, नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात।“
-ईश्वर का ध्यानः मानसिक शांति व तनाव मुक्ति के लिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
श्री सतपाल महाराज जी का संदेशः
“भारत तभी विश्वगुरु बनेगा जब सभी बुराइयाँ समाप्त होंगी और युवा नशे से मुक्त होंगे।“
अभियान की सराहनाः
समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान की सराहना की और इसे समाज के उत्थान के लिए अनिवार्य बताया।
नशा छोड़ो, जीवन सुधारो!





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात