
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों व उनके परिवारों के भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा 23 जुलाई को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2024-25 में निम्नलिखित मुद्दों को शामिल करने हेतु माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी।
माननीय वित्त मंत्री जी से अर्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने व मिलिट्री सर्विस पे की तर्ज पर पैरामिलिटरी सर्विस पे देने की घोषणा बजट में की जाए। पैरामिलिट्री फोर्सेस के शहीद एवं रिटायर्ड कर्मियों के कल्याण, पुनर्वास व आर्थिक मदद वास्ते अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना की मांग की गई। कोरोना महामारी के चलते भारतीय रेलवे द्वारा मार्च 2020 में सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई थी उसे अविलंब बहाल किया जाए। अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन जो कि देश भर के पैरामिलिट्री जवानों व उनके परिवारों के भलाई संबंधित मुद्दों को समय समय पर राज्य एवं केंद्र सरकार तक पहुँचाता रहा है और कश्मीर से केरल तक की विभिन्न एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन अलॉइंस के साथ जुड़ी हुई हैं।
महासचिव द्वारा लिखी चिट्ठी में कोरोना महामारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 तक मिलने वाले 18 माह के बकाया डीए/डीआर जारी करने की मांग की गई ताकि सरहदों के सिपाहियों को महंगाई से राहत मिले साथ ही कम्युटेशन ऑफ पेंशन अवधी 15 साल के बजाय 12 साल करने की मांग की गई। विभिन्न वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा डीओपीटी, कैबिनेट सचिव, वित्त सचिव या अन्य अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों में अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के नुमाइंदे को भी शामिल किया जाए ताकि पैरामिलिट्री जवानों के भलाई संबंधित मुद्दों को रख सके।
माननीय वित्त मंत्री जी से उम्मीद के ऊपर लिखित मुद्दों को केंद्रीय बजट में शामिल कर घोषणा करेंगे।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा