पाइप लीकेज से बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाइप लीकेज से बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

- दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी नहीं भरते गड्ढे

नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/ – पहले कई माह तक पाइप लीकेज होने से दिल्ली जल बोर्ड का लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद होता रहा। आरडब्ल्यूए मधु विहार के कई बार शिकायत के बाद लीकेज को ठीक किया गया, लेकिन इससे बने गड्ढे को नहीं ढका गया। इस कारण आए दिन इस गड्ढे में फंसकर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसा सिर्फ यहां पर ही नहीं है बल्कि पूरे द्वारका में जगह-जगह जल बोर्ड द्वारा किया गया गड्ढा मिल जाएगा। इसके चपेट में आकर वाहन चालक रोजाना दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सोलंकी ने बताया कि इस बाबत एक शिकायत दिल्ली जल बोर्ड को दे दिया गया है।

द्वारका सेक्टर 3 स्थित मधु विहार की मुख्य सड़क,  सेक्टर पांच के सामने बाबा प्लाईवुड और टिंबर स्टोर के पास लीकेज पाइप की मरम्मत के बाद सड़क की मरम्मत न होने से गढ़े में पानी भर गया है जिसमे गाड़ियां फंस जा रही हैं। काफी शिकायत के बाद लिकेज  मुख्य जल पाइप लाइन की मरम्मत तो कर दी गई है, परंतु सड़क की मरम्मत नहीं की गई । जिससे  वहाँ आने-जाने में लोगों को काफी कठिनाई हो रही है और गाड़ियां फंस रही हैं। बारिश के कारण वहाँ की जमीन धंस गई है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। फसी गाड़ी को मुश्किल से निकाला जा रहा है जिसे खींचने के लिए ट्रकों का सहारा लिया जा रहा है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता से मांग की है कि इस मामले पर तुरंत ध्यान देकर सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि आवागमन में हो रही कठिनाई को दूर किया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox