महिला आतंकी शमा परवीन गिरफ्तार: बेंगलुरु में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला आतंकी शमा परवीन गिरफ्तार: बेंगलुरु में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

अनीशा चौहान/-  गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक अहम ऑपरेशन के तहत बेंगलुरु से अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ी 33 वर्षीय महिला शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। शमा परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और कर्नाटक में अल-कायदा के नेटवर्क को सक्रिय रूप से मजबूत करने के आरोपों में उसे पकड़ा गया है। यह कार्रवाई भारत की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता और खुफिया एजेंसियों की मुस्तैदी को दर्शाती है।

हेब्बल से गिरफ्तारी, डिजिटल सबूत बरामद
गुजरात ATS ने 29 जुलाई को बेंगलुरु के हेब्बल इलाके में गुप्त ऑपरेशन चलाकर शमा को गिरफ्तार किया। इस अभियान में कर्नाटक पुलिस का भी सहयोग रहा। ATS टीम ने उसके पास से एक लैपटॉप, कई मोबाइल फ़ोन और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में उपयोग किया जा रहा था।

कट्टरपंथ फैलाने और AQIS से जुड़ाव के आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार, शमा परवीन AQIS के उस मॉड्यूल का हिस्सा थी, जो भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था। वह सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं को बरगलाने और आतंकी संगठन से जोड़ने की कोशिश में लगी थी। साथ ही, वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े गोपनीय दस्तावेज और पाकिस्तान समर्थित सामग्री भी साझा करती थी।

गुजरात ले जाया गया, ट्रांजिट वारंट जारी
गिरफ्तारी के बाद शमा परवीन को बेंगलुरु की अदालत में पेश किया गया, जहां से गुजरात ले जाने के लिए ट्रांजिट वारंट जारी किया गया है। इससे पहले इस AQIS मॉड्यूल के चार अन्य आतंकियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें दो गुजरात, एक नोएडा और एक दिल्ली से पकड़े गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox