महाराष्ट्र में मनसे बनेगी शिवसेना की कांट, भाजपा व संघ ने चला बड़ा दांव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में मनसे बनेगी शिवसेना की कांट, भाजपा व संघ ने चला बड़ा दांव

-महाराष्ट्र में भाजपा-मनसे में गठबंधन पर बनी सहमति, 14 जून को हो सकती है घोषणा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने व हनुमान चालीसा का पाठ करने के अभियान का अब पटापेक्ष हो गया है। मनसे प्रमुख के ट्वीट के बाद से तो यह धारणा और जोर पकड़ गई है कि भाजपा अब महाराष्ट्र में शिव सेना को पटखनी देने की पटकथा लिख चुकी है। महाराष्ट्र में शिव सेना से गठबंधन टूटने के बाद से भाजपा प्रदेश में उसकी कांट तलाश रही थी जो उसे अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के रूप में मिल गई है। भाजपा अब मनसे से गठबंधन करने की पूरी तैयारी कर चुके है। वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी के स्पष्ट संकेत दे दिये है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी 14 जून को दोनो पार्टियां गठबंधन की घोषणा कर सकती है। वहीं गठबंधन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी हरी झंडी दे दी है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि गठबंधन से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हो गई हैं।
                दरअसल राज्य में भाजपा बड़े भाई की भूमिका निभाना चाहती है जो शिवसेना को मंजूर नहीं है। तल्ख-नरम रिश्ते के बीच दोनों दलों ने बीते लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया था। बीते विधानसभा चुनाव में भी दोनों दल साथ थे। हालांकि नतीजे आने के बाद शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ गई और बाद में गठबंधन तोड़कर कांग्रेस-राकांपा से हाथ मिला लिया। उद्धव ठाकरे बतौर मुख्यमंत्री इस सरकार की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन भाजपा को शिवसेना की यह बात रास नही आ रही है और अब भाजपा ने शिवसेना के तोड़ के रूप में मनसे से गठबंधन करने का पूरा मन बना लिया है।
                मनसे को भाजपा मुंबई और पुणे में कुछ सीटें देगी। शेष राज्य में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस संदर्भ में अंतिम अहम बैठक 21 अप्रैल को हुई। इसमें संघ के लोग भी मौजूद थे। इसी बैठक में गठबंधन पर सैद्धांतिक सहमति बनी। सीटों के बंटवारे सहित कुछ अन्य सवाल पर बाद में फैसला होगा। इसके लिए दोनों दलों के बीच कुछ और बैठकें होंगी।
               मनसे प्रमुख ने ट्वीट किया, धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं। मैं उनके इस फैसले में पूरी तरह उनके साथ खड़ा हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है। हमारे पास सिर्फ सत्ता के भोगी हैं। मैं ईश्वर से उन्हें सदबुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं।
                मनसे प्रमुख राज ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमलावर हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मामले में केंद्र सरकार के स्तर पर निर्णय लेने की बात कही है। राज ने इसकी आलोचना करते हुए इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
                मनसे प्रमुख ने ट्वीट किया, धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं। मैं उनके इस फैसले में पूरी तरह उनके साथ खड़ा हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है। हमारे पास सिर्फ सत्ता के भोगी हैं। मैं ईश्वर से उन्हें सदबुद्धि देने की प्रार्थना करता हूं।
             

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox