महानता और वीरता के प्रतीक है भगवान परशुराम : सांसद अरविंद शर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महानता और वीरता के प्रतीक है भगवान परशुराम : सांसद अरविंद शर्मा

डा. अरविंद शर्मा ने कहा, भगवान परशुराम का जन्म अन्याय, अधर्म व पाप के विनाश के लिए हुआ बेरी में मनाई गई परशुराम जयंती, सांसद डा. अरविंद शर्मा ने की शिरकत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/मानसी शर्मा/- सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम महानता और वीरता के प्रतीक हैं और उन्हें न्याय का देवता भी माना गया है। सांसद ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म अन्याय, अधर्म व पाप के विनाश के लिए हुए था और भगवान विष्णु ने उन्हें अपना छठा अवतार भी माना है। सांसद अरविंद शर्मा बेरी में ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने बेरी की ब्राह्मण धर्मशाला स्थित भगवान परशुराम मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परशुराम जयंती कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिएअ आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने बेरी से अपना आत्मीय लगाव बताते हुए समस्त समाज के लिए अपनी भागेदारी के लिए सदैव हाजिर रहने की बात कही।
                 उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि समाज व भाईचारे को मजबूत करें और सुख-दुख में एक दूसरे का सहयोग करें। सांसद ने कहा कि भाईचारे से बड़ा कुछ नहीं है। साथ ही भाईचारा मजबूत होगा तो समाज अपने आप तरक्की करेगा। सांसद डा अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व देश और प्रदेश की सरकार हर वर्ग का भला करने की दिशा में अग्रसर हैं। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सरकार ने जनता से जो वायदा किए है उसे पूरा किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि भगवान परशुराम की सच्चे मन से सेवा व प्रार्थना करने वालो भक्तों को धर्म, ज्ञान, संतान प्राप्ति का फल मिलता है। मान्यताओ के अनुसार सात ऐसे चिरंजीवी देवता है, जोकि युगों युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद है और इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी है।
                 कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ, पूर्व विधायक नरेश कौशिक द्वारा यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। उन्होंने हर वर्ष धर्म नगरी में अनूठी और भव्य परम्परा शोभा यात्रा के लिए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी भागीदारी की। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा की ओर से पीताम्बर शर्मा ने मांग पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर सांसद ने मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। सभा की ओर से एसएन कौशिक द्वारा समस्त समाज की व्याख्या करते हुए अवगत कराते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज माला में धागे तरह समाज को जोडऩे का काम करता है। समस्त जातियों में संस्कार और संस्कृति का प्रचार प्रसार करके ही सम्मान का पात्र बना है। इस अवसर पर डी पी कौशिक, के डी शर्मा पाहसौर, मनीष चेयरमैन, विनोद शर्मा, देवराज प्रधान, हेमचंद्र कौशिक, याद राम शर्मा, डा मनमोहन शर्मा, सूरजमल, एस एन कौशिक, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, सोमबीर, राजीव भारद्वाज व कलानौर, झज्जर, बाकरा, दुजाना, मदाना कला ब्राह्मण सभा के प्रधानों व प्रतिनिधियों के साथ सकडों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox