मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोल्ड्रिफ कंपनी का मालिक हिरासत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोल्ड्रिफ कंपनी का मालिक हिरासत में

मानसी शर्मा/-  कोल्ड्रिफ कफ सिरप के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने का कार्रवाई करते हुए कोल्ड्रिफ कंपनी के मालिक रंगनाथन को हिरासत में लिया। पुलिस की तरफ से एक्शन इसलिए लिया गया क्योंकि दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में 21 बच्चों की मौत हो गई थी। हिरासत में लिए जाने के बाद रंगनाथन से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले, मध्य प्रदेश पुलिस ने इस गंभीर मामले को देखते हुए श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया गया था। साथ ही, कंपनी के फरार मालिकों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष एसआईटी (SIT) टीम बनाई गई, जिसके बाद रंगनाथन को हिरासत में लिया गया।

तमिलनाडु सरकार पर लगे आरोप

प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बुधवार, 8 अक्टूबर को कहा कि राज्य में 21 बच्चों की मौत कफ सिरप पीने से हुई है और इसके लिए तमिलनाडु सरकार भी जिम्मेदार हैं। पटेल ने कहा कि यह तमिलनाडु सरकार की जिम्मेदारी थी कि राज्य से बाहर भेजी जाने वाली दवाओं की जांच करे। मध्य प्रदेश सरकार भी राज्य में आने वाली दवाओं की रैंडम जांच करती है, लेकिन ये सिरप संयोगवश उस सैंपलिंग में शामिल नहीं हो पाय।

कंपनी पर लगा बैन

बता दें कि तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने कहा था कि 3 अक्टूबर, 2025 को दवा नियंत्रक द्वारा लिए गए सैंपल की लैब रिपोर्ट में कोल्ड्रिफ कफ सिरप को मिलावटी घोषित किया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी को तुरंत इस प्रोडक्ट को बंद करने के आदेश दिए थे। ये फैक्ट्री कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचत्रम क्षेत्र में स्थित है और पिछले 14 सालों से कोल्ड्रिफ सिरप का निर्माण कर रही थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox