नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोला है। आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों पर बढ़े दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान दूरी बनाए हुए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा कई और वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरें में लिए लाने की सरकार से मांग की है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी आक्रोश दिवस के रूप में इस प्रदर्शन को मना रही है। दिल्ली कमेटी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर सड़कों पर पैदल मार्च निकाल रहे हैं। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब यूपीए सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था और अब मोदी सरकार में यह 32 रुपये हो गया। हम सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग करते हैं। साथ ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का आग्रह करते हैं।
गौरतलब है कि 11 जून को पार्टी के तमाम बड़े नेता अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने बताया कि उनके इस अभियान के तहत देशभर में विरोध प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इनमें केंद्र सरकार की गलत नीतियों से लोगों को आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक तेल की बढ़ी कीमतों और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।


More Stories
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नंदू गैंग का सहयोगी और हथियार मुहैया कराने वाला साथी गिरफ्तार
छावला थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार!
दिल्ली पुलिस ने बचाई युवक की जान!
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला