मंदिर चोरी का खुलासा: लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   धारा पीएस डाबरी, द्वारका जिला की क्रैक टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, हनुमान मंदिर, महेंद्र पार्क, डाबरी, दिल्ली से लड्डू गोपाल की मूर्ति और मूर्ति की सोने की बालियां चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूत्रों की मदद ली गई, जिससे चोरी की सभी वस्तुएं बरामद हुईं और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई।

घटना 07.12.2025 को हुई, जब शिकायतकर्ता श्री राकेश कुमार ने मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद पीएस डाबरी में धारा 305 BNS के तहत दर्ज की गई। डाबरी पुलिस क्रैक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया, शिकायतकर्ता से पूछताछ की और मंदिर तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।

सभी साक्ष्यों के आधार पर, SHO डाबरी इंस्पेक्टर गंगा राम ने विशेष टीम का गठन किया, जिसका नेतृत्व ACP डाबरी श्री राज कुमार और समग्र निगरानी DCP द्वारका, श. अंकित सिंह, IPS द्वारा किया गया। टीम में SI शंकर, ASI धर्मेंद्र, HC बंशीधर, HC विकास, HC बच्चू सिंह, HC राजेंद्र और HC अमित शामिल थे, जिन्होंने कई स्थानों पर छापेमारी की।

सफलता तब मिली जब 09.12.2025 को गुप्त सूत्रों ने आरोपी की गतिविधियों की जानकारी दी। टीम ने बीकानेर स्वीट, 40 फुटा रोड, डाबरी पर जाल बिछाकर आरोपी नवी हसन  पेंदी किलर  लेमिनेशन, उम्र 21 वर्ष, खुम्हार कॉलोनी, बिंडापुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गोपाल जी की मूर्ति (पित्तल) और सोने की बालियां बरामद हुईं।

पूछताछ में नवी हसन ने बताया कि उसने केवल चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है, अविवाहित है और माता-पिता के साथ रहता है। वह नशे का आदी है और नशे के लिए छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कई मामलों में पहले से संलिप्त था, जिनमें चोरी, डकैती और लूट शामिल हैं।

बरामद वस्तुएं पुलिस कब्जे में ले ली गई हैं और आरोपी के खिलाफ पीएस डाबरी के तहत जांच जारी है। इस गिरफ्तारी से डाबरी और द्वारका जिला में अपराधों में कमी आने और कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox