भारत दौरे पर है जमैका के प्रधानमंत्री, PM Modi ने स्वागत करते समय 4 Cs का क्यों किया जिक्र?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत दौरे पर है जमैका के प्रधानमंत्री, PM Modi ने स्वागत करते समय 4 Cs का क्यों किया जिक्र?

मानसी शर्मा /-   जमैका के प्रधानमंत्री होलनेस इस समय भारत दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज यानी मंगलवार को जमैका के प्रधानमंत्री होलनेस और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन का भी आदान-प्रदान किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि जमैका भारत का लंबे समय से मित्र रहा है। मुझे विश्वास है कि उनकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ पूरा कैरेबियाई क्षेत्र भी हमारे जुड़ाव को नई ऊर्जा देगी।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जमैका के संबंध हमारे साझा इतिहास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। चार सी (संस्कृति, क्रिकेट, राष्ट्रमंडल और कैरीकॉम  कैरेबियन समुदाय) हमारे संबंधों की विशेषता हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ रहा है। भारत हमेशा जमैका की विकास यात्रा में एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध विकास भागीदार रहा है।

दोनों देश महासागरों से अलग

उन्होंने आगे कहा कि हमने दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम’जमैका मार्ग’ रखने का फैसला किया है। दोनों देश भले ही विशाल महासागरों से अलग हैं। लेकिन हमारे लोग, हमारी संस्कृति और हमारी इतिहास एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। लगभग 180 साल पहले भारत से जमैका गए लोगों ने हमारे ‘पीपल टू पीपुल’ संबंधों की मजबूत नींव रखी।

जमैका के प्रधानमंत्री ने की भारत की तारीफ

इस बीच जमैका के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एसटीईएम शिक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भारत से सीखने के लिए उत्सुक हैं। हम प्रौद्योगिकी-संचालित सुरक्षा समाधानों में भारत को एक स्वाभाविक सहयोगी के रूप में देखते हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक है। इसलिए ऊर्जा सुरक्षा भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए मुझे भारत सरकार द्वारा संचालित वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने की खुशी हो रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox