भारत के पुनर्निर्माण के लिए कार्यकर्ता निर्माण जरूरी- कृषि मंत्री तोमर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत के पुनर्निर्माण के लिए कार्यकर्ता निर्माण जरूरी- कृषि मंत्री तोमर

-भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बोले कृषि मंत्री -प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से सीखने का क्रम जारी रखने का किया आहवान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/फरीदाबाद/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन बोलते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारत के पुनर्निर्माण के लिए कार्यकर्ता का निर्माण जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत सबसे अनुकूल जगह है, जहां विश्व के अन्य देश निवेश करना चाहते हैं। हमारे प्रतिभावान व्यक्ति जो विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे थे अब वे वापस वतन में कार्य करने के लिए आ रहे हैं। राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचे तभी हमारी पहचान बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल परिवारवाद के कारण देश का हित नहीं सोच पाते, जबकि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता में राष्ट्रवाद की भावना है जिससे हम देश के बारे में ही सोचते हैं। श्री तोमर रविवार को राष्ट्रीय उत्थान में भाजपा का योगदान विषय पर बोल रहे थे। अंतिम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने भी कार्यकर्ता निर्माण पर जोर दिया।
              इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ-साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के संगठक वी. सतीश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख महेश चंद शर्मा, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, संघ के प्रांत संघ चालक पवन जिंदल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
               श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अभ्यास वर्ग की पुरानी परम्परा है, जो हमें अन्य पार्टियों से भिन्न रखती है। पार्टी कार्यकर्ता को विचार, सजगता, निर्भिकता इन्हीं वर्गों से प्राप्त होती है। 75 वर्षों में बहुत उतार-चढ़ाव आए। इस समय में अनेक दल टूटे, कुछ खत्म हुए और कुछ परिवारवाद की भेंट चढ़ें, लेकिन भाजपा ऐसा दल है जो 1951 में जनसंघ से शुरू हुआ जो व्यक्ति विशेष व परिवारवाद से अछूता रहा।

 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित कार्य करती है। कार्यकर्ता का बहुआयामी उपयोग हो इसलिए अभ्यास वर्ग इसमें उपयोगी होता है। यह अभ्यास वर्ग कार्यकर्ता की आतंरिक कमजोरी दूर करता है व उर्जावान बनाता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का यह कथन हर कार्यकर्ता को अपने अंदर धारण करना चाहिए कि सत्ता हमारे लिये साध्य नहीं, साधन है। भारत को विश्वगुरू के रूप में प्रतिष्ठित करना, भारत माता की जय-जयकार कराना भाजपा के कार्यकर्ता का लक्ष्य है।
              श्री तोमर ने कहा कि जब तक भाजपा मंजिल तक नहीं पहुंचेगी तब हम सभी कार्यकर्ता विश्राम नहीं करेंगे। भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के जरिए पीएम मोदी जैसे कार्यकर्ता का निर्माण करती है जो विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस व अन्य परिवारवादी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार आधारित दल राज्य व देश के लिए कोई फल नहीं दे पाये क्योंकि उनका व्यक्गित स्वार्थ देशहित पर हावी रहा है। ऐसे परिवारवादी दल केवल मैं, मेरा बेटा और कोई नहीं की थ्योरी पर चलते रहे हैं। बहुत सारे दल जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति करते हैं, लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद को लेकर राजनीति करती है।
              केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि 1953 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन शुरू किया जब यह जनसंघ छोटा दल था। तब भी उन्होंने धारा-370 के खिलाफ आंदोलन चलाया व कहा कि एक देश में दो निशान व दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद का कथन सत्य किया और जन्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाकर देश का राजनीतिक परिदृश्य बदला। उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे कामों पर भी विरोधी दल अपना विरोध जताते रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम बिना झिझके आगे बढ़ रहे हैं। श्री तोमर ने कहा कि भारत एक विकासशील देश है और हमें विकसित होना है तो हमें बिना रूके काम करना होगा तभी भारत विश्व गुरू बन पायेगा।
               प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता के जीवन का लक्ष्य क्या होना चाहिए यह खुद कार्यकर्ता को तय करना है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सभी पदाधिकारियों से अपील की कि सीखने का क्रम लगातार जारी रखें। अगर हमें और बेहतरी की तरफ जाना है तो हमें सीखने की ललक बनाए रखनी होगी।
               श्री धनखड़ ने वर्ग के दौरान आये कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के संगठक वी. सतीश, भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख महेश चंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, संघ के प्रांत संघ चालक पवन जिंदल सहित कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण के कार्यक्रम पहले की तरह भविष्य में लगातार चलते रहेंगे ताकि कार्यकर्ताओं में कार्यपद्धति पर चलते हुए कार्य करने की भावना प्रबल रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox