भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ सेमीफाइनल, कौन सी टीम जाएगी फाइनल में..

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ सेमीफाइनल, कौन सी टीम जाएगी फाइनल में..

-खेल में किस टीम का होने वाला है पलड़ा भारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अब सिर्फ दो जीत दूर है खिताब से। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच कल रात 8 बजे (भारतीय समय अनुसार) खेला जाएगा। भारत अगर इस मुकाबले को जीता है तो फाइनल में उसका मुकाबला अफगानिस्तान या साउथ अफ्रीका से होगा। चलिए जानें दोनों टीमों का अब तक का सफर और किसका पलड़ा भारी है।

कैसा रहा भारत का सफर
भारत का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट, पाकिस्तान को 6 रन, और USA को 7 विकेट से हराया। कनाडा के खिलाफ आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। सुपर-8 में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन, बांग्लादेश को 50 रन, और ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से मात दी। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

टूर्नामेंट में इंग्लैंड का सफर
इंग्लैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनका पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 36 रन से हराया। ओमान को 8 विकेट और नामीबिया को 41 रन से हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में जगह बनाई। सुपर-8 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लेकिन साउथ अफ्रीका से 7 रन से हार गए। अंतिम मैच में USA को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

किसका पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और इंग्लैंड चार बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं। 2007 में भारत ने 18 रन से और 2012 में 90 रन से इंग्लैंड को हराया था। 2009 में इंग्लैंड ने 3 रन से और 2022 में 10 विकेट से भारत को हराया था। इंटरनेशनल टी20 मैचों की बात करें तो भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं। अंतिम 5 टी20 मैचों में भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए दोनों टीमें मजबूत हैं और सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox