भाजपा पर ममता का हमला: कहा- हर दिन करती है संविधान का उल्लंघन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा पर ममता का हमला: कहा- हर दिन करती है संविधान का उल्लंघन

पश्चिम बंगाल/सिमरन मोरया/- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार कहती है कि इस साल आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर वह संविधान हत्या दिवस मनाएगी। मैं ‘संविधान हत्या’ वाले कथन पर आपत्ति जताती हूं। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार 1975 के आपातकाल के विरोध में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने जा रही है, लेकिन भाजपा तो हर दिन संविधान का उल्लंघन करती है।

सीएम बनर्जी ने कहा कि जो लोग संविधान का सम्मान नहीं करते हैं, वही इसकी नैतिकता को बनाए रखने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या महाराष्ट्र और बिहार में चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारों को गिराना संविधान पर हमला नहीं था?उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों का आधार है, यह लोकतंत्र की जननी है, वे इसे संविधान हत्या कैसे कह सकते हैं। इसमें लिखा है कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वे आपातकाल हत्या दिवस भी मना सकते थे लेकिन वे संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं।

मैं इस विचार की पूरी तरह से निंदा करती हूं- सीएम ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इस विचार की पूरी तरह से निंदा करती हूं। क्या आज भारत में लोकतंत्र है? क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर दिन गणतंत्र हत्या दिवस हो सकता है क्योंकि हर दिन वे गणतंत्र की हत्या कर रहे हैं, हर दिन वे लोगों के मौलिक अधिकारों में कटौती कर रहे हैं, वे राज्य की अर्थव्यवस्था और राज्य के सभी मौलिक अधिकारों को भी ध्वस्त कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox