भाजपा ने लूटा न्यू इंडिया बैंक’, राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; पीएम मोदी से भी पूछे तीखे सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा ने लूटा न्यू इंडिया बैंक’, राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; पीएम मोदी से भी पूछे तीखे सवाल

प्रियंका सिंह/- : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एक साथ कई मुद्दों पर भाजपा पर हमला किया है। एक तरफ जहां उन्होंने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मामले में भाजपा नेताओं को जिम्मेदार बताया, वहीं पीएम मोदी से भी अवैध प्रवासियों को भारत भेजने के तरीके को लेकर तीखे सवाल पूछे।

न्यू इंडिया बैंक घोटाले पर राउत का बयान
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये की गड़बड़ी में शामिल थे। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर इस मामले में चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि इस मामले में बैंक के महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों से धन की चोरी करने का आरोप है।

भाजपा नेताओं पर निशाना
पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता किरीट सोमैया इस मामले पर चुप हैं, क्योंकि भाजपा के सदस्य इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह पैसा आम लोगों का था, खासकर टैक्सी चालकों का।

राउत ने यह भी सवाल किया कि सोमैया प्रभावित जमाकर्ताओं का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं और ईडी को क्यों सूचित नहीं किया गया। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा विधायक सुरेश धास पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन रिपोर्टों पर कार्रवाई करने में विफल रहे, जिनमें दावा किया गया था कि अवैध आव्रजन के दौरान अमेरिका से निकाले गए भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ा गया था।

राउत ने सवाल उठाया, “अगर प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक सकते हैं, तो जब भारतीयों को जंजीरों में जकड़ा गया, तब उन्होंने क्या किया?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी अधिकारियों ने निर्वासित सिखों को अपनी पगड़ी उतारने के लिए मजबूर किया। साथ ही प्रयागराज में कुंभ मेला और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर भी सवाल उठाए, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox