भाजपा ने एमसीडी सदन में हुए बवाल के विरोध में शुरू किया बैनर अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा ने एमसीडी सदन में हुए बवाल के विरोध में शुरू किया बैनर अभियान

-दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता बैनर लेकर करेंगे दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 6 जनवरी को मेयर चुनाव के दौरान एमसीडी सदन में मचे बवाल के विरोध में बुधवार को दिल्ली बीजेपी ने 16 जगहों पर बैनर अभियान शुरू किया। दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा जगहों और फ्लाईओवर पर हाथों में बैनर लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजाी की। प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह,  विष्णु मित्तल व महामंत्री दिनेश भी मौजूद रहे।

             इस दौरान दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह प्रदर्शन संविधान के अपमान को लेकर है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्षदों ने जो हरकतें की उसके बारे में लोगों को पता चलना चाहिए। इसलिए जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को एमसीडी सदन में हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद हैं। उनके पास स्पष्ट बहुमत है ऐसे में उन्हें डर किस बात का है? बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मसले को लेकर अक्षरधाम चौक पर भी प्रदर्शन किया। मोती बाग चौक पर विरोध प्रदर्शन में दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी भी मौजूद रहे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र सिंह रविकांत के संयोजन में कृष्णा नगर में भी प्रदर्शन किया गया। यहां दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मंगोलपुरी, सीलमपुर, खजूरी चौक, छतरपुर चौक, मधुवन चौक, पीरागढ़ी चौक, दिल्ली, महरौली, शास्त्री नगर, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर और मजनू के टीला के पास भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox