
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सोमवार 14 अप्रैल को बैसाखी के उपलक्ष्य में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमे नेत्र जाँच विशेषज्ञ, हृद्य विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, मधुमेह रोग विशेषज्ञ, फेफड़ों/गुर्दा रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ इत्यादि रोगों की जाँच की गई आँखों की जांच करने के साथ फ्री चश्मे भी वितरण किये गए। कैम्प में दा हिलिंग टच एंड डॉ. बी एम गुप्ता अस्पताल के डॉक्टरो ने टेस्ट किये और दवाईयां भी मुफ्त दी गई।



कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सैंकड़ों क्षेत्र वासियो ने कैम्प का लाभ उठाया। कार्यक्रम का आयोजन सरदार सुरजीत सिंह दुग्गल (कार्यकारिणी सदस्य भाजपा दिल्ली प्रदेश), महेश बक्शी (अध्यक्ष जनकपुरी पश्चिम मंडल), राजीव भट्ट (उपाध्यक्ष जनकपुरी पश्चिम मंडल), डॉक्टर कुलदीप राज द्वारा किया गया। कैंप में 20 लोगो का मोतिया बिंब का ऑपरेशन भी मुफ्त किया जाएगा।








More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत