बेहद चुनौतीपूर्ण और संकट के दौर से गुजर रही है पत्रकारिता- संजय राठी।

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेहद चुनौतीपूर्ण और संकट के दौर से गुजर रही है पत्रकारिता- संजय राठी।

-आमजन का मीडिया पर विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत- राजेश कुमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंचकुला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वरिष्ठ पत्रकार व हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी ने पत्रकारिता की दशा एवं दिशा विषय पर आयोजित पंचकूला के एग्रो माल के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय पत्रकारिता संक्रमण काल से गुजर रही है।
                        उन्होने कहा कि मीडिया के समक्ष चुनौतियां  बढ़ती ही जा रही है। पत्रकारिता पर विश्वसनीयता का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पत्रकारिता की गिरती साख लोकतंत्र के लिए घातक है। पत्रकारिता के क्षेत्र में संदिग्ध पृष्ठभूमि के लोगों के आगमन से पत्रकारिता की छवि धूमिल हुई है। सच्चाई के साथ तथ्य पूर्ण खबरें निर्भीकता से छापना ही पत्रकारिता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा शासन और प्रशासन किसी पीड़ित और दुखी आदमी की सुनवाई नहीं करता तो मीडिया ही उसका सहारा बनकर उसको सहयोग करता है संजय राठी ने कहा कि मीडिया गांव और खेतीबाड़ी से जुड़ी खबरों की हमेशा से ही उपेक्षा करता रहा है उन्होंने मीडिया कर्मियों से आह्वान किया कि विकास के क्रम में पिछड़े उपेक्षित लोगों की तकलीफों को मीडिया प्रमुखता से दिखाएं।
                        यूनियन के अध्यक्ष राठी ने कहा कि परंपरागत मीडिया को सोशल मीडिया के साथ प्रतिस्पर्धा की बजाय तालमेल कर समाज हित में कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ अपने हकों की लड़ाई लड़नी चाहिए। आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण तक पत्रकारों ने अहम भूमिका निभाई है। जितने भी बड़े घोटाले पर्दाफाश हुए हैं उनका श्रेय पत्रकारिता को ही जाता है जिसके कारण भ्रष्ट नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। युद्ध के रण से लेकर महामारी सहित अन्य आपदाओं में भी पत्रकारों ने साहस पूर्ण तरीके से अपने कर्तव्य को निभाया है।
                        इस मौके पर राजेश कुमार ने कहा कि मीडिया कर्मियों को अपना दायित्व ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निभाना चाहिए तभी समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव हो पाएगा। पीत पत्रकारिता से मीडिया की छवि को आघात लगा है जिसके चलते मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
इस अवसर पर कोरोना काल मे दिवंगत पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मृतक के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की गई। साथ ही इस मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 2 दर्जन से भी अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
                         कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि आजादी के संघर्ष काल से ही भारतीय मीडिया का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में अनेक पत्रकारों ने आंदोलन को तेज किया और आगे बढ़ाया। आज भी पत्रकारिता समाज को नई दिशाएं प्रदान कर रही है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि संचार माध्यमों में विकास के चलते मीडिया की भूमिका और भी प्रासंगिक व प्रभावी हो गई है।
                         जिला पंचकूला जजपा शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है इसलिए सरकार और समाज को पत्रकारों का पूरा सहयोग करना चाहिए ताकि वह निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ समाज व देश हित में काम कर सकें।
                         आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही शासन के दमन और शोषण से बचा सकती है, सरकार को चाहिए कि पत्रकारों को समुचित सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करें ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता संभव  हो सके।
                         इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  सुधा भारद्वाज, उप प्रधान मनीषा चैधरी, जजपा जिला पंचकूला  शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग, स्थानीय पार्षद गर्ग साहब, सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष पंचकूला, हेल्थ एक्सपर्ट पूनम, हरीश मलिक पंचकूला, जगदीश भगत सिंह पंचकूला, वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्यनारायण गुप्ता पंचकूला,  करनाल से पत्रकार गुरदास,  इशिका ठाकुर पत्रकार करनाल,  बिल्म ठाकुर पंचकूला, वंदना पंचकूला ,हरपाल, कुलदीप सिंह, सूरज, अशोक वर्मा, एस के सूद पंचकूला, बालकिशन शर्मा क्राईम रिपोर्टर दिल्ली, विजय कुमार कैमरामैन दिल्ली, हिमांशु युवा पत्रकार, संजय शर्मा ब्यूरो चीफ सूनील कुमार , रवि आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox