बुलंदशहर में 600 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास,  CM योगी ने कहा- बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुलंदशहर में 600 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास,  CM योगी ने कहा- बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

मानसी शर्मा /- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के टीपीनगर में महिला सम्मेलन जनसभा में पहुंचे. यहां सीएम योगी ने 600 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मातृ शक्ति की ओर से पीएम का आभार है. पीएम मोदी महिला आरक्षण लेकर आए हैं

 मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत दुनिया में महाशक्ति बन रहा है. महिलाओं को संसद, विधानसभाओं में आरक्षण है. 9 साल में देश सुरक्षित हो गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए गए है.महिलाओं को आवास उपलब्ध कराए गए. दिवाली के मौके पर हम फ्री सिलेंडर देंगे. महिलाओं के लिए शौचालय के निर्माण कराए गए.

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 55 लाख लोगों को आवास मिला. महिला-बेटी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ देंगे. सिल्वर मेडल जीतने वालों को 1.5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों को 75 लाख देंगे. यहां की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है. खिलाड़ियों को सम्मान के साथ सरकारी नौकरी देंगे.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox