बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस के इन विधायकों की टिकट संकट में… 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस के इन विधायकों की टिकट संकट में… 

मानसी शर्मा /- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस में टिकट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 15 और विधायकों की टिकट संकट में है. पहली लिस्ट में 8 विधायकों की टिकट काटी गई थी. इस बार भी कांग्रेस कई विधायकों को बदल सकती है.

कांग्रेस की पहली सूची में 8 विधायकों की टिकट कटी थी. नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह के बदले मंत्री गुरु रुद्र कुमार को टिकट दी गई है. पंडरिया से ममता चंद्राकर के बदले निलकंठ चंद्रवंशी को मौका मिला है. वहीं कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर रिपीट किए गए हैं. साथ ही खैरागढ़ यशोदा वर्मा, डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, मोहला-मानपुर से इंद्र शाह मांडवी, भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, केशकाल से संत राम नेताम, कोंडागांव से मोहन मरकाम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल, बीजापुर से विक्रम मांडवी और कोंटा से कवासी लखमा को रिपीट किया गया है.

वहीं डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल के बदले हर्षिता बघेल को टिकट दिया गया है. राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को मौका मिला है. खुज्जी से छन्नी साहू का टिकट कटा है. उनके बदले भोला राम साहू को प्रत्याशी बनाया गया है. अंतगढ़ से अनूप नाग का टिकट काटकर रूप सिंह को दिया गया है. कांकेर शिशुपाल सोरी की जगह शंकर धुर्व को प्रत्याशी बनाया है. चित्रकोट से विधायक राजमन बेंजाम की जगह सांसद दीपक बैज को टिकट मिली है.

इसके अलावा अंबिकापुर से मंत्री टीएस सिंहदेव रिपीट किए गए हैं. साथ ही सीतापुर से मंत्री अमरजीत भगत, खरसिया से मंत्री उमेश पटेल, कोरबा से मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सक्ती से चरणदास महंत, आरंग से शिवकुमार डहरिया, डौंडी लोहारा से मंत्री अनिल भेड़िया, पाटन से सीएम भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से मंत्री ताम्रध्वज साहू और साजा मंत्री रविन्द्र चौबे रिपीट किए गए हैं.

इन विधायकों की कट सकती है टिकट –
बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय
कसडोल विधायक शंकुतला साहू
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव
सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद
मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल
जशपुर विधायक विनय भगत
प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह
प्रतापपुर विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह
तखतपुर विधायक रश्मि सिंह
महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर
रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा
रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा
धरसींवा विधायक अनिता शर्मा
सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox