
मानसी शर्मा/- बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क इलाके में रविवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 12नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान डीआरजी और एसटीएफ की टीम के साथ शुरू किया था, जिन्हें इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। बीजापुर के एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से ऑटोमेटिक हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। बस्तर पुलिस के अनुसार, बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान 12नक्सलियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया रायपुर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। इस समय पूरे इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।
मुठभेड़ महाराष्ट्र की सीमा के पास हो रही है। पिछले हफ्ते भी बीजापुर में हुआ था मुठभेड़ कुछ दिन पहले बीजापुर के जंगलों में भी एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 12नक्सलियों को मार गिराया गया था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि की थी कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बड़े समूह को घेरकर कार्रवाई शुरू की थी। इस ऑपरेशन में डीआरडी, एसटीएफ, कोबरा 2022और सीआरपीएफ की 222बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है, ताकि नक्सलवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाए जा सकें और क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सके।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन