आतिशी ने दिल्ली सीएम के पद से दिया इस्तीफा, LG को सौंपा त्यागपत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतिशी ने दिल्ली सीएम के पद से दिया इस्तीफा, LG को सौंपा त्यागपत्र

मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एलजी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, आतिशी करीब 11 बजे राजभवन पहुंची थीं। जिसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें, अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले साल 21 सितंबर को आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया था। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भाजपा सत्ता पर वापसी कर चुकी है।

05 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे कल यानी 08 फरवरी को सामने आ चुके हैं। चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों को कब्जा किया। तो वहीं, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें ही मिल सकीं। कालकाजी विधानसभा सीट से जीती आतिशी दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है। दिल्ली की तीसरी महिला CM थी आतिशी बता दें, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं।

उनसे पहले दिल्ली की सत्ता पर भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज का कब्जा था। तो वहीं 15 साल तक दिल्ली पर राज करनी वाली कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित भी मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं। दिल्ली के नए CM के रेस में प्रवेश वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी को अब नए मुख्यमंत्री की तलाश है। जानकारी के अनुसार, जनता की पहली पसंद प्रवेश वर्मा हैं। उनके बाद मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी दिल्ली सीएम के चुना जा सकता हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox