बिहार से उठी नई सियासी हुंकार, खरगे और राहुल ने BJP पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार से उठी नई सियासी हुंकार, खरगे और राहुल ने BJP पर साधा निशाना

-बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तारित बैठक रविवार को पटना में आयोजित हुई। यह पहली बार है जब बिहार में CWC की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए। राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी इस अहम बैठक का हिस्सा बने।

खरगे का नीतीश पर कटाक्ष
मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार में आया नीतीश गया नीतीश” का सिलसिला जनता को अब थका चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि NDA सरकार सिर्फ सत्ता के खेल में लगी रही और जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया।

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ बयान
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन का लक्ष्य है—जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। उन्होंने नीतीश कुमार और NDA सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते 20 सालों में अतिपिछड़े वर्गों के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए। राहुल ने दोहराया कि BJP संविधान को कमजोर करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस उसकी रक्षा करेगी। उन्होंने इशारों में कहा कि जल्द ही “हाइड्रोजन बम” फोड़ा जाएगा और सच्चाई सामने आएगी।

अतिपिछड़ा वर्ग आरक्षण पर बड़ा वादा
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने घोषणा की कि यदि बिहार में गठबंधन की सरकार बनती है तो अतिपिछड़ा वर्ग को पंचायत और नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की सीमा 20% से बढ़ाकर 30% कर दी जाएगी। उन्होंने BJP पर सामाजिक न्याय को खत्म करने और आरक्षण को कमजोर करने का आरोप लगाया।

भाजपा पर सीधा वार
खरगे ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार को बेरोजगारी, पलायन और किसानों की समस्याओं में झोंक दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मतदाता सूची में धांधली कर रही है और गरीबों का हक छीना जा रहा है। उन्होंने वोट चोरी को दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सीधी लूट बताया।

सचिन पायलट का हमला
CWC बैठक में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि GST के नाम पर जनता से धोखा हुआ है और भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। पायलट ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए कि विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

यशोमती ठाकुर और भूपेश बघेल के बयान
महाराष्ट्र की नेता यशोमती ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का शोषण कर रही है और धर्म-जाति के नाम पर लोगों को बांट रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मोर्चे पर नाकाम साबित हुए हैं, जिससे देश की स्थिति चिंताजनक हो गई है।

सोनिया गांधी की अनुपस्थिति
सोनिया गांधी बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से वे पटना नहीं आ पाईं। प्रियंका गांधी भी इस बैठक में उपस्थित नहीं थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox