बिहार में शुरू हुई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में शुरू हुई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

मानसी शर्मा /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000-10,000 रुपये ट्रांसफर किए, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये का हस्तांतरण हुआ।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा— “आप सबका आशीर्वाद हम सबके लिए बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की औपचारिक शुरुआत हो रही है। अब तक 75 लाख बहनें इस योजना से जुड़ चुकी हैं।”

महिलाओं के लिए बड़ा कदम: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस पहल को नीतीश कुमार सरकार का सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि जब कोई बहन या बेटी रोजगार करती है तो उसके सपनों को पंख लगते हैं और समाज में उसका सम्मान भी बढ़ता है।

उन्होंने पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा— “पहले एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपया भेजा जाता है, तो जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं, बाकी 85 पैसे लूट लिए जाते हैं। लेकिन आज भेजे गए 10 हजार रुपये महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचे हैं। अब इन्हें कोई छीन नहीं सकता।”

3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, केंद्र सरकार की ‘लखपति दीदी अभियान’ को और मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा— “हमारा लक्ष्य देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव और समाज में बदलाव आया है और परिवार का मान-सम्मान भी बढ़ा है।”

साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान जैसे कार्यक्रम भी महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox