बिहार में पत्रकारों की बल्ले-बल्ले, बढ़ी पेंशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में पत्रकारों की बल्ले-बल्ले, बढ़ी पेंशन

-अब मिलेंगे हर महीने मिलेंगे 15,000, नीतीश कुमार का एक और ऐलान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत पत्रकारों को हर महीने 15,000 रुपये पेंशन मिलेगी। पहले यह राशि 6,000 रुपये थी। उनके इस ऐलान से पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। हालांकि कुछ पत्रकारों का कहना है कि अभी भी यह राशि पर्याप्त नही है।

गौरतलब है कि बिहार में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले मुख्यमंत्री लगातार नई घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को तत्काल लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। उनके कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मृत पत्रकारों के परिवारों को भी मिलेगा लाभ
नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि जिन पत्रकारों की मृत्यु हो चुकी है, उनके जीवनसाथी (पति या पत्नी) को भी हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। पहले यह राशि सिर्फ 3,000 रुपये थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम उनके सम्मानजनक जीवन-यापन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

क्या है पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए पत्रकारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी-
-आवेदक ने कम से कम 20 साल तक बिहार में पत्रकारिता की हो।
-वह किसी मान्यता प्राप्त प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान से जुड़ा रहा हो।
-आयु 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
-वह पहले से किसी और सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।

नीतीश बोले- पत्रकारों की भूमिका अहम
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा से पत्रकारों की सुविधाओं और सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध रही है, ताकि वे निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम कर सकें।

पिछले कुछ महीनों में कई घोषणाएं
इससे पहले नीतीश सरकार बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन में भी बढ़ोतरी कर चुकी है। राज्य के लोगों को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना भी लागू की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox