बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 24 घंटे में मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 24 घंटे में मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

अनीशा चौहान/-   बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक मोबाइल मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें लिखा गया था। “24 घंटे के अंदर सम्राट को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।” यह संदेश सम्राट चौधरी के एक समर्थक के मोबाइल पर आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

समर्थकों ने इस धमकी की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मैसेज भेजने वाले की टेक्निकल ट्रेसिंग में जुटी है। घटना के बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को भी लेकर समीक्षा की जा रही है।

बिहार में बढ़ते अपराध से बढ़ी चिंता
हाल के दिनों में बिहार में अपराध की घटनाओं में तेजी आई है, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिप्टी सीएम को धमकी का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में दावा किया कि पिछले 7 दिनों में बिहार में 97 हत्याएं हुई हैं। हालांकि पुलिस ने इस आंकड़े को नकारते हुए कहा कि 20 जुलाई से अब तक 40 हत्याएं हुई हैं।

तेजस्वी यादव का तीखा हमला
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बिहार में एक हफ्ते में 97 मर्डर। मुख्यमंत्री और दो-दो डिप्टी सीएम के रहते अपराधी बेलगाम हैं। समस्तीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पटना, गया जैसे जिलों में लगातार हत्या की वारदातें हो रही हैं।” उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बढ़ते अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था ने राज्य को संकट में डाल दिया है।

चुनाव से पहले सरकार की बढ़ी परेशानी
राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में अपराध की घटनाएं सरकार के लिए राजनीतिक संकट का कारण बनती जा रही हैं। विपक्ष लगातार अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे को हवा दे रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार डिप्टी सीएम को धमकी देने वाले आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox