बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत

गुरुग्राम/अनीशा चौहान/-   यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव के घर पर शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

सुबह 6 बजे हुई वारदात
यह घटना 17 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे की है। फायरिंग के समय घर में केयरटेकर मौजूद था और उसी दौरान एल्विश की मां सुषमा यादव भी घर पर थीं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच
फायरिंग की जानकारी मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

पहले भी हुई थी फायरिंग
बता दें कि इससे पहले हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया के करीबी पर भी फायरिंग हो चुकी है। अब एल्विश यादव के घर पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो बड़े सोशल मीडिया स्टार्स को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox