बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 6 स्कूटी और 1 बाइक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका जिले की बिंदापुर पुलिस को बड़ी सफलता, -चोरी की वारदात के बाद शुरू हुई जांच

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली के द्वारका जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच बिंदापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की क्रैक टीम ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह चोरी की स्कूटियां और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को बिंदापुर थाने में ई-एफआईआर संख्या 5263/26 दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता अजय धवन, निवासी उत्तम नगर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनकी स्कूटी चोरी कर ले गया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

क्रैक टीम ने संभाली जांच की कमान
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर बिंदापुर थाने की विशेष क्रैक टीम का गठन किया गया। इस टीम में हेड कांस्टेबल नीरज, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, हेड कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल राजेश डागर और कांस्टेबल आशीष शामिल थे। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश सांगवान के नेतृत्व में की गई, जबकि एसीपी दबरी किशोर कुमार रेवाला की निगरानी में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पड़ोसी घरों के बाहर लगे कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति गली में प्रवेश कर स्कूटी चोरी करते हुए दिखाई दिया। फुटेज की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वही व्यक्ति 7 मार्च को द्वारका मोड़ इलाके से भी एक स्कूटी चुरा चुका है। इसके अलावा 9 मार्च को भी उसी क्षेत्र से एक और स्कूटी चोरी की घटना में उसका हाथ होने का पता चला।

पुलिस ने लगभग 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस टीम आरोपी की पहचान करने में सफल रही और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल उपाध्याय बताया, जो उत्तम नगर के ओम विहार फेज-5 का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 27 वर्ष है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने बिंदापुर, दबरी, रोहिणी और जनकपुरी सहित कई इलाकों से स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच और चोरी की स्कूटियां तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।

नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ आठ से अधिक मामले दर्ज हैं।

बरामदगी और आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल छह चोरी की स्कूटियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन-किन अन्य वारदातों में शामिल रहा है और उसके साथ कोई अन्य साथी भी इस गिरोह में शामिल है या नहीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox