बिंदापुर थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को भेजा सलाखों के पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिंदापुर थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को भेजा सलाखों के पीछे

-लूट गया 1 मोबाइल फोन और 2 चोरी के दो पहिया वाहन की बरामदगी के साथ टीम ने लुटेरों को किया गिरफ्तार -आरोपी पहले भी एमवी चोरी के दो मामलों में शामिल रहा -दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में स्नेचिंग के 3 मामलों में गिरफ्तार हुआ

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बिंदापुर थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। छानबीन करने पर उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। टीम ने आरोपी को हनुमान मंदिर, पुराना पंखा रोड, उत्तम नगर के पास से गिरफ्तार किया है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 जून 2024 को शिकायतकर्ता ने थाने में चोरी और लूटपाट का मामला दर्ज कराया, जिसमें व्यक्ति ने बताया कि वह रात करीब 2:30 बजे  अपने घर राजापुरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर खाना देने जा रहा था। अचानक उसके पास दो संदिग्ध व्यक्ति आए और उसका फोन कॉल करने के लिए मांगा। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका फोन तथा दूसरे ने उसके पास से नगद 2000 कैश लूट कर मौके से भाग गए। अपराध को गंभीरता से देखते हुए मामले को दर्ज किया गया और लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर की निगरानी में एसएचओ राजेश मलिक, एचसी राजू, एचसी योगराज, एचसी नीरज और सीटी की टीम ने बताए गए स्थान का दौरा किया और गुप्त मुखबिरों को काम पर लगाया गया। टीम को दिनांक 6 जून 2024 को सूचना मिली कि एक अपराधी जो हाल ही में स्नैचिंग के मामलों में शामिल था, वह अन्य अपराध को अंजाम देने के लिए चोरी की मोटरसाइकिल पर उत्तम नगर की ओर आएगा। टीम बताई गई जानकारी के अनुसार हनुमान मंदिर, पुराना पंखा रोड, उत्तम नगर के पास पहुंची और जाल बिछाया। रात करीब 12:30 बजे पुलिस को एक अनजान लड़का मोटरसाइकिल पर उत्तम नगर टर्मिनल से जनकपुरी की तरफ आता हुआ दिखाई दिया, टीम ने मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उस व्यक्ति का पीछा किया और उसे कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू बताया और वह संजय एनक्लेव, उत्तम नगर, दिल्ली का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। लगातार पूछताछ करने पर सोनू ने अपने साथी उपलक्ष उर्फ प्रिंस का भी खुलासा किया। उसने खुलासा करते हुए अपने निशान देही और साथी का पता बताया। बता दें कि प्रिंस निहाल विहार, निलोठी, नई दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर चोरी के दो पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया है और पुलिस इनकी गिरफ्तारी से एमवी चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox