बाहरी दिल्ली की बक्करवाला जेजे कालोनी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाहरी दिल्ली की बक्करवाला जेजे कालोनी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक घायल

-जांच में जुटी पुलिस, मृतक जोगेन्द्रं पर भी नांगलोई थाने में दर्ज है तीन मामले

नई दिल्ली/- बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में देर रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मुंडका की जेजे कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल भेज दिया है जबकि तीसरा शख्स मोहनलाल गंभीर रूप से घायल है और उसे नांगलोई के सोनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

 बाहरी दिल्ली के डीसीपी समित शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान जोगिंदर और मंगल के रूप में हुई है। जोगिंदर की उम्र 40 से 45 के बीच है, जबकि मंगल की 60 साल के आसपास बताई जा रही है। इनके ऊपर पहले से तीन मामले नांगलोई थाने में चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार इनकी पत्नी पूजा भी मुंडका थाने के दो मामलों में शामिल है, जबकि दूसरे मृतक मंगल का टेंट का काम थां वहीं घायल मोहनलाल जिनका इलाज सोनिया हॉस्पिटल में चल रहा था, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया हैं वह रिक्शा चलाने का काम करते हैं।
              पुलिस के अनुसार मौके पर रोहिणी से एफएसएल की टीम पहुंची और कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। मौके से 6 गोली के खाली खोखे और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एक हेलमेट भी एंट्री प्वाइंट पर मिला है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि 25 से 28 साल के दो युवक वहां आए थें लगभग 9ः05 पर और 2 मिनट के अंदर ही वह वापस भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने बताया दोनों युवक में से एक ने काले रंग की कैप से अपने चेहरे को छुपाने कोशिश कर रखी थी, जबकि दूसरा कपड़े से अपने सिर को ढक रखा थां
               डीसीपी ने बताया कि घायल मोहनलाल से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि वह मृतक जोगिंदर का पड़ोसी है। वह मंगल के साथ जोगिंदर के पास बैठे हुए थे। करीब 9ः00 बजे रात के आसपास दो लड़के वहां पहुंचे और उन्होंने सतीश के घर के बारे में पूछा। जोगिन्दर ने बताया कि वह ही सतीश का बेटा है। उसके बाद उन लड़कों ने बिना कुछ पूछे गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें तीनों को गोली लगी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 302/ 307/ 34 आईपीसी के अलावा आर्म्स एक्ट और 120 बी सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या किसी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अवैध शराब और सट्टे का कारोबारी
मिली जानकारी के अनुसार जोगेंद्र साहसी अवैध शराब और सट्टे का कारोबार करता था। मंगल और मोहनलाल का अक्सर उसके घर पर आना जाना रहता था। सोमवार की रात भी ये दोनों लोग वहीं पर थे. घटना के बाद इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि सट्टे की रकम के लेन-देन के चलते गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox