बाल झड़ने की है समस्या तो इन पांच चीजों का ना करें सेवन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाल झड़ने की है समस्या तो इन पांच चीजों का ना करें सेवन

-यह लेख डायटिशियन के विचारों पर आधारित है, हमारा मकसद सिर्फ लोगों को जागरूक करने का है, हम इसकी प्रमाणिकता का दावा नही करते
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सेहत/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- हर किसी की यह चाहत होती है कि लंबें समय तक उसके बाल काले व घने बने रहे। लेकिन अकसर जीवनशैली के बदलाव व खानपान में लापरवाही के चलते असमय ही लोगों के बाल सफेद व झड़ने शुरू हो जाते है। हालांकि चिकित्सक व वैज्ञानिक हमेशा ही लोगों की रूचि के हिसाब से बालों को झड़ने से रोकने के लिए शोध करते रहे है और यह भी मालूम करने की कोशिश रही है कि आखिर ऐसे कौन से कारण है जिनके चलते बाल झड़ते है। इस पर कई तरह की धारणाये व शोध सामने आ रहे है लेकिन आयुर्वेद के तहत शोध में पाया गया है कि कुछ चीजें ऐसी है जो हमारे बाल झड़ने की समस्या को बढ़ा सकती है। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि हमे ऐसी पांच चीजों के सेवन से बचना चाहिए ताकि हमारे बाल बने रहे।
                  इस संबंध में डायटिशियन प्रीती यादव का कहना है कि लड़के हों या लड़कियां हर कोई काले घने बालों की चाहत रखता है लेकिन आज की बिगड़ी जीवनशैली, गलत खान पान और प्रदूषित वातावरण के कारण बाल झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। महिलाओं से ज्यादा बाल झड़ने की समस्या पुरुषों में देखने को मिल रही है। अधिकतर पुरुष उम्र से पहले ही गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। बाल झड़ने से परेशान महिलाओं से लेकर पुरुष तक कई तरह के घरेलू नुस्खे, हेयर ऑयल, शैंपू और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इसका उल्टा ही असर हो जाता है। रूसी, पतले बाल, गंजेपन की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो शुरुआत खानपान से करें। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ चीजों के सेवन से हेयर फॉल अधिक होता है। अनजाने में लोग ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहते हैं। इसलिए हेयर फॉल रोकने के लिए उन चीजों का सेवन कम कर दें, तो बाल झड़ने की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आईये हम आपको ं बताते है कि हमे किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन का नहीः-

जंक फूड
आजकल बच्चों से लेकर युवाओं तक में जंक फूड का सेवन बढ़ गया है। जंक फूड सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। जंक फूड में सैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जिसके कारण मोटापा बढ़ने के साथ ही हृदय संबंधी बीमारियां हो सकती है। बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है। स्पाइसी और तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन स्कैल्प को चिकना करता है, इससे रोम छिद्र छोटे हो सकते है और बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।

चीनी
चीनी का ज्यादा सेवन कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा देता है। चीनी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध बनता है, जिसके कारण उनके बाल झड़ने लगते हैं। अधिक वजन होने पर भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। सही समय पर इस पर काबू न पाया जाए तो गंजेपन का कारण भी बन सकता है। इसलिए चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए।

शराब
शराब का सेवन किसी भी तरह से अच्छा नहीं होता। शराब पीने से मानसिक और शारीरिक तौर पर कई नुकसान होते हैं। आपके बालों पर भी शराब का असर पड़ता है। दरअसल बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं। शराब का सेवन प्रोटीन पर नकारात्मक असर डालता है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

कच्चा अंडा
अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, खासकर बालों के लिए अंडा बहुत उपयोगी माना जाता है लेकिन उसे इस्तेमाल करने का एक सही तरीका होता है। कच्चे अंडे का सेवन बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे अंडे की सफेदी का सेवन करने से बायोटिन की कमी हो जाती है। बालों के प्रोटीन का काम करने वाले केराटिन के बनाने में बायोटिन मदद करता है। ऐसे में कच्चा अंडा खाने के बजाए पका हुआ अंडा खाना चाहिए।

मछली
मछली का सेवन भी बाल झड़ने की समस्या को बढ़ा सकता है। मछली में मरकरी का स्तर बहुत ज्यादा होता है। जिसके सेवन से बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए हेयर फॉल से परेशान हैं तो मछली का सेवन कम कर दें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox