बालोर गांव के पास अवैध पीवीसी मार्केट में एकबार फिर लगी भीषण आग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बालोर गांव के पास अवैध पीवीसी मार्केट में एकबार फिर लगी भीषण आग

-प्रशासन ने पिछली घटना से नही लिया कोई सबक, एक कैंटर के साथ काफी सामान जला -अवैध पीवीसी मार्केट के साथ काट रहे अवैध कालोनी वालों पर शक की सुईं

बहादुरगढ़ (हरियाणा)/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ इलाके में बालौर गांव के पास स्थित अवैध पीवीसी मार्केट में एक बार फिर भीषण आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि कई किलोमीटर दूर से भी इससे उठने वाला धुंआ देखा जा सकता था। पिछले साल भी इस अवैध पीवीसी मार्केट में आग लगी थी लेकिन प्रशासन ने इस आग घटना से कोई सबक नही लिय। हालांकि अधिकारियों द्वारा लगातार इस तरह की अवैध मार्केटों को हटाने के दावे तो किए जाते है मगर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हालांकि इस आग को लेकर कुछ लोग अवैध पीवीसी मार्केट के साथ कट रही अवैध कालोनी के कालोनाइजरों पर शक जाहिर कर रहे हैं।

बहादुरगढ़ में बाईपास पर बालोर गांव के खेतों में अवैध रूप से बनाई गई पीवीसी मार्केट में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यहां करीब 30 गोदाम आग की चपेट में आ गए। साथ ही एक कैंटर वाहन भी आग को भेंट चढ़ गया। लाखों रुपए का माल स्वाहा हो गया। इतना ही नहीं यहां रहने वाले मजदूरों का रोजमर्रा का सामान भी जलकर कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। देर रात आग को काबू कर लिया गया। यह अवैध मार्केट करीब 5 एकड़ में फैली हुई है।

दरअसल, दिल्ली में प्रतिबंध लगने के बाद वर्ष 2019 में प्लास्टिक व्यापारियों ने बहादुरगढ़ का रुख किया था। देखते ही देखते बहादुरगढ़ के कई गांवों तक यह कारोबार फैल गया। यहां बहादुरगढ़ बाइपास पर गांव बालोर के खेतों में भी एक अवैध मार्केट है। यहां तकरीबन 30 गोदाम थे। प्लास्टिक, पॉलीथिन, रबड़, कपड़ा आदि कबाड़ यहां इकट्ठा किया जाता था। बुधवार की देर रात अचानक यहां आग लग गई। हवा के साथ आग तेजी से फैलती चली गई। यहां मौजूद बिहार मूल के परिवारों ने अपनी झुग्गियों से भाग कर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। आसमान में काला धुआं छा गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि बहादुरगढ इलाके में पहले भी कई बार अवैध पीवीसी मार्केट में आग लग चुकी है। अधिकारियों द्वारा लगातार इन मार्केट को हटाने के दावे तो किए जाते है मगर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। दरअसल, इसी पीवीसी मार्केट में नवंबर 2024 में भी आग लग गई थी और यह आग कई दिन तक सुलगती रही थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox