
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पुलिस जिला द्वारका के अंतर्गत बाबा हरिदास नगर थाने की क्रैक टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि वाहन चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सके।
द्वारका डी सीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि थाने की करेक्टिंग के हवलदार जितेंद्र और सिपाही सुरेश ने सुरखपुर रोड़ पर अखाड़े के नजदीक गश्त कर रहे थे तो उन्हें एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसका एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे कृष्णा कालोनी के समीप दबौच लिया और जब उससे गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कुछ अटपटे जवाब देने लगा जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने उसकी बाईक की जांच की गई तो वह नजफगढ़ थाने से चोरी की पाई गई है जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान भारत उर्फ पंचर पुत्र अमीर सिंह निवासी 839-सी हैबतपुरा, नजफगढ़ के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ रेलवे पुलिस स्टेशन के तहत 2019 में भी एक चोरी के मामले में एफआइआर दर्ज बताई जा रही है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी