ऑपरेशन मिलाप के तहत छावला पुलिस ने गुमशुदा लड़की को परिवार से मिलाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑपरेशन मिलाप के तहत छावला पुलिस ने गुमशुदा लड़की को परिवार से मिलाया

-पुलिस ने 24 घंटे में लड़की को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पुलिस जिला द्वारका के तहत छावला थाना पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को 24 घंटे में ढूंढ कर परिवार से मिलाने का काम किया है। डीसीपी द्वारका ने पुलिस टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी है।
                    द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि श्याम विहार से एक 17 साल की लड़की के गुम होने की सूचना पीसीआर पर दी गई थी जिसको देखते हुए छावला थाना एसएचओ ज्ञानेंद्र राणा ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसआई वीरेंद्र और सिपाही संदीप को लड़की को ढूंढने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने संजीदगी से इस मामले पर कार्यवाही करते हुए पड़ोसियों, परिजनों व दूसरे संगठनों की मदद लेकर लड़की की तलाश आरंभ की और पुलिस के दूसरे विभागों से संपर्क कर आखिर लड़की को 24 घंटे के अंदर श्याम विहार में ही ढूंढ निकाला। पुलिस टीम ने युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है। डीसीपी ने बताया कि लड़कियों के गुमशुदगी के मामले में विशेष एहतियात बरती जाती है और पुलिस टीम के साथ-साथ पुलिस के दूसरे विभाग भी इस मामले में पूरा सहयोग करते हैं। ताकि बच्चों को गलत हाथों में जाने से बचाया जा सके और उसका भविष्य सुरक्षित रहें। डीसीपी ने कहा कि मैं इस कार्य के लिए पुलिस टीन पर थानाध्यक्ष को बधाई देता हूं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox