बागेश्वर वाले बाबा को मिली धमकी बढ़ाई गई सुरक्षा हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बागेश्वर वाले बाबा को मिली धमकी बढ़ाई गई सुरक्षा हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। MPके सागर जिले में हो रहे 3दिवसीय कथा कार्यक्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा के साथ-साथ पंडाल में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान 1000से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिसमें क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) को भी शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले UPके बरेली के रहने वाले एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन पिछले दिनों उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। युवक के परिजनों ने भी अपने किए पर माफी मांगी है।

आवास से लेकर कथा पंडाल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस संबंध में धीरेंद्र शास्त्री के मुख्य प्रबंधक नितेंद्र चौबे ने बताया कि धमकी देने वाले बरेली के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। उनके आवास से लेकर कथा पंडाल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा देश-विदेश में सनातन का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, इसलिए कुछ लोगों को मिर्ची लग रही है।

नितेंद्र चौबे के मुताबिक 3 दिवसीय हनुमंत कथा 6 सितंबर को शाम 4:00 बजे से शुरू हो चुकि है। अनुमान है कि इसे सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। बाबा बागेश्वर के निवास स्थान से लेकर पंडाल और संचलन के दौरान हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इस कथा के आयोजक मंत्री भूपेन्द्र सिंह हैं। उनकी ओर से भी व्यवस्था की गयी है।

मालूम हो कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले अनीस अंसारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अनीस यूपी के बरेली का रहने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox