बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने बेंगलुरु में 24 घण्टे की दौड़ में फिर से गाडे बहादुरगढ के झण्डे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने बेंगलुरु में 24 घण्टे की दौड़ में फिर से गाडे बहादुरगढ के झण्डे

-सिकंदर लाम्बा ने पाया पहला और प्रवीन सांगवान रहे तीसरे स्थान पर

बहादुरगढ/-  एन ई बी  स्पोर्ट्स द्वारा 27-28 जुलाई को बेंगलुरु में 24 घण्टे की नेशनल चैंपियनशिप दौड़ का आयोजन करवाया गया जिसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सिकन्दर लाम्बा और प्रवीण कुमार सांगवान ने भाग लिया। जिसमें सिकंदर लाम्बा ने नगे पैर (Bare Foot) 212 किमी की दौड़ लगाकर प्रथम स्थान और प्रवीण कुमार सांगवान ने 181 किमी की दौड़ लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त कर न केवल बहादुरगढ का अपितु हरियाणा राज्य का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया दीपक छिल्लर ने बताया कि दोनो धावक पिछले 4 महीनो से जी तोड मेहनत कर रहे थै वही टीम इंडिया को दर्शाकर आस्ट्रेलिया मे अपना लोहा मनवा चुके अंतरराष्ट्रीय बी आर जी के धावक बादल तेवतिया इन दोनों धावकों के क्रू के लिए इनके साथ बैंगलोर गए हुए थे।

24 घण्टे की दौड़ में क्रू का भी धावक जितना ही महत्व होता है। बहादुरगढ़ रर्नस ग्रुप के धावक शार्ट रनिंग से लेकर अल्ट्रा रनिंग तक हर जगह बहादुरगढ़ शहर का नाम ऊंचा कर के आते है। बी आर जी ग्रुप के सभी सदस्यों ने इनकी इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox