बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने NCR में बजाया जीत का डंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-कम समय में बड़ी उपलब्धि

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-  बहादुरगढ़ के बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने एक बार फिर अपनी दमदार मौजूदगी साबित करते हुए महज 12 घंटे के भीतर तीन प्रमुख रनिंग इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने न केवल खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाया, बल्कि पूरे NCR में ग्रुप की पहचान को और मजबूत किया।

गाजियाबाद नाइट रन में दिखी ताकत
शनिवार रात गाजियाबाद में आयोजित हेरिटेज नाइट रन में BRG के 35 धावकों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में दीपक छिल्लर और किरण छिल्लर को इवेंट एंबेसडर बनाया जाना ग्रुप के लिए गर्व का क्षण रहा।
इस दौरान कई धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें हेमदत्त ने टॉप-10 में जगह बनाकर सभी का ध्यान खींचा।

द्वारका हाफ मैराथन में दमदार प्रदर्शन
रविवार सुबह द्वारका में आयोजित हाफ मैराथन में BRG के लगभग 80 धावकों ने भाग लिया। इस इवेंट में भी दीपक छिल्लर को एंबेसडर की जिम्मेदारी मिली।
प्रतियोगिता में प्रीति ने 10 किमी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया, किरण नरूला ने 5 किमी में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सूरज सिंह बिष्ट ने 10 किमी में पहला स्थान जीतकर ग्रुप का नाम रोशन किया।

नोएडा इवेंट में भी बरकरार रहा दबदबा
इसी क्रम में नोएडा में आयोजित “रन फॉर रिमेंबरेंस” में भी BRG धावकों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
10 किमी श्रेणी में गीता ने पहला स्थान, गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान और ललिता पांडे ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं ब्रह्म प्रकाश मान और आर.के. मोर ने अपने-अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
5 किमी श्रेणी में भी राजपाल और शमशेर सिंह ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर टीम को गौरवान्वित किया।

समर्पण और फिटनेस का उदाहरण
लगातार तीन इवेंट्स में भाग लेकर BRG के धावकों ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और समर्पण का शानदार परिचय दिया। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा है और बहादुरगढ़ को रनिंग मैप पर नई पहचान दिला रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox