बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने रच दिया इतिहास, कर डाली पृथ्वी की परिक्रमा जितनी दौड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने रच दिया इतिहास, कर डाली पृथ्वी की परिक्रमा जितनी दौड़

-ग्रुप के 156 धावकों ने 34 दिन में लगाई 40075 किमी की दौड़, किया नया र्कीतिमान स्थापित

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- यूं तो बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का नाम अब किसी पहचान का मोहताज नही है लेकिन फिर भी बीआरजी नये-नये र्कीतिमान स्थापित कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। हाल ही में 27 अप्रैल से 4 अगस्त 100 दिन की दौड़ में 34वें दिन ही बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 156 धावकों ने पृथ्वी की परिक्रमा जितनी दौड़ पूरी कर नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हे विश्व पटल पर कायम कर दिया है। बीआरजी की इस कामयाबी पर देश-विदेश खेल प्रेमियों के बधाई संदेश आ रहे है।

          एच डी ओ आर द्वारा आयोजित 100 दिन चैलेंज मे बच्चे, जवान, सीनियर और महिलाए सब मिलकर हिस्सा ले रहे हैं। दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बी आर जी ग्रुप के धावको के लिए 100 दिन के चैलेंज मे भाग दिलाया गया है यह चैलेंज 27 अप्रैल से 4 अगस्त तक चलेगा। इस चैलेंज मे रोज कम से कम 2 किलोमीटर दौड़ना है ताकि लोग अपनी जिंदगी में कम से कम एक घंटा अपने शरीर के लिए निकालने का महत्व समझ सके।
          प्रतिदिन कम से कम 2 किलोमीटर की रनिंग कर के ऐप पर रिकॉर्ड करना है। 100 दिन में सबसे ज्यादा दौड़ करने वाला, साथ ही अच्छी गति वाला धावक विजेता बनना है। साथ ही जो रनिंग ग्रुप सबसे ज्यादा दुरी तय करेगा वह ग्रुप टॉप मे रहेगा।

बी आर जी ग्रुप के साथ-साथ पूरे भारत से हर शहर से ग्रुप हिस्सा ले रहे है। अभी तक की दौड़ में देश-विदेश के करीब 150 ग्रुपों में बहादुरगढ रर्नस ग्रुप तीसरे पायदान पर चल रहा है।
           कल शुक्रवार को इस चैलेंज मे बी आर जी के 156 धावको ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। पृथ्वी के चारो तरफ की दुरी 40,075 किलोमीटर है। ग्रुप के 155 धावको ने 34 दिन मे यह दूरी दौडकर इतिहास रच दिया है।
         इस चैलेंज मे पूरी दुनिया भर से 26000 प्लस धावक हिस्सा ले रहे है जिसमें बीआरजी ग्रुप के 155 धावक ही इस चैलेंज को लगातार 34 दिन कर पाए है। सभी सुबह, दोपहर, शाम जब भी उन्हें टाइम मिलता है बहादुरगढ सेक्टर 9, एचएल सिटी, सेक्टर 6, हाई स्कूल ग्राउंड, अम्बेडकर स्टेडियम में अपनी-अपनी रनिंग एक्टिविटी रिकॉर्ड करते और ऐप के जरिये भेज देते है उनकी रोज की रनिंग एक्टिविटी आल इंडिया लीडर बोर्ड पर अपडेट हो जाती है।
         दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर के लोगों के बीच में फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए बहादुरगढ़ रनर ग्रुप पिछले 5 साल से निस्वार्थ भाव से “मिशन फिट बहादुरगढ“ पर कार्य कर रहा है। लोगो को नशे से दुर रहने की और आधा घंटा रोज खुद के शरीर के लिए निकालने के लिए प्रचार कर रहा है। इसी कड़ी में इसी साल पहले भी जनवरी में एक महीने का चैलेंज करवाया गया था।
         नारीशक्ती को दर्शाते हुए बीआरजी की अक्साईनी शर्मा, किरण नरुला, प्रोफेसर गीता देवी, वंदना, संध्या भोला, अमरित कोर, पुनम अग्रवाल, रेखा बेनीवाल ,उर्मिला,
अंजुमन कपुर ,प्रोफेसर सुषमा सेहरावत, सोनिया राणा, अर्चना अग्रवाल, सुमन मलिक, रोमा चौधरी, रिकी राणा, उरीरेई देवी, प्रियंका, निधी मितल, रजनी अग्रवाल रोज अपनी दौड़ लगाकर सहयोग दे रही है।
         वहीं सिनियर कैटेगरी 50$ मे गोपीनाथ मोहन, राजकुमार मोर, सुचेत शौकीन, जगदीश राठी, नरेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह दलाल, शमशेर सिंह, रविंद्र दहिया, धर्मवीर सैनी रणबीर सांगवान, भृगु कुमार, सतेवान मलिक, रामबीर, मेजर कुलवंत, सुनील सिकरी, विरेन्द्र राणा, बह्म प्रकाश मान गर्मी को मात देते हुए रोज 10 किलोमीटर की कम से कम दौड लगाते है और युवाओ को फिटनेस सही रखने के लिए मोटिवेट करते रहते ह।ै इनको देखकर युवाओ मे भी जोश भर जाता है।
         पूरे भारत के धावको में बी आर जी के आज के दिन नवीन राणा दुसरें स्थान पर, शरनाम सिह बघेल पांचवें स्थान पर, राजेश कुमार छठें स्थान पर,संदीप शर्मा सातवें स्थान पर, राजकुमार मोर नोवें स्थान पर, गुलाब सिंह दसवें व रमेश शर्मा ग्यारहवें स्थान पर चल रहे है।
          युवाओ मे प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, शक्ती राणा, नीरज छिल्लर, बादल तेवतीया, सिकंदर लाम्बा, डा विपिन्द्र दलाल ,डा इमरोज, डा सुखपाल, डा प्रदीप, प्रोफेसर नीरज दलाल अरुण विजयरण, राजेश चदं, विजय, सिध्दार्थ दास, मनीष बक्सी, अमित, नितेश, नवीन राणा, शरनम, राजेश, संदीप शर्मा, गुलाब सिंह, रमेश शर्मा, रत्न, लक्ष्मण, अजय, विनीत, पुष्कर, सुनील, सुरेंद्र, धर्मवीर सेन, बिजय, निरंजन, एम समपथ, जंगबदु, आइ के अजय, नरेन्द्र, रविंद्र सिहं ढिलो, संदीप राठौर, राकेश सरण, अजय कंडोल, रजत कौशल, बादल तेवतीया, शैलेश, रोहित, तरुण, अनिल पनजेठा, करमजीत, गौरव, पवन चौधरी, प्रवेश, रमाकांत, मनीष, कृष्ण भारद्वाज, सुशील, अजय मेहतो, अरुणजीत, संदीप, सन्नी राणा, जयदेव राठी ,धर्मेंद्र, कौशल, अजय छिल्लर, कुलदीप भारद्वाज, नरेन्द्र, रोहतास सैनी, अंगद, राजेश, सुनील कश्यप, अनुराग सचान, सलभ खरे, नरेन्द्र राम, भोजराज, नवनीत दलाल, अनिल शरण, सुनील बेनीवाल, राजेश कटारिया, गिरीश, सेवाराम, अमित कादियान, नमित, सागर, जगजीत, तुषार, त्रिलोक, रविंद्र मलिक, जसवीर जून, परमेश, संदीप, सुरेंद्र, प्रदीप राठी, प्रवीन, दीपक गुप्ता, राय सिंह, अमनदीप, मोहित, नीरज छिल्लर, सतपाल राकया, लक्ष्य, लवेश, आकाश, विपिन, अनुराग, अभय टेटे, राजेश रघुवंशी, विहान छिल्लर, पवन गौतम, प्रवीन रोहिला, राकेश छिकारा, प्रमोद भारद्वाज, हिमासुं, इरान, अनुप, सुमित, रत्नेश, सौरभ शौकीन, अशुं राणा, ने रोज दौड़ कर ये इतिहास रच दिया।
          बी आर जी के धावक परिजनों पड़ोसियों और दोस्त,लोगों को भी प्रेरित कर रहे है। दिन में आगे बचे 64 दिनो में गर्मी को मात देते हुए बहादुरगढ शहर को पूरे भारत मे टॉप थ्री रैंक मे बरकरार रख कर समाज में हेल्थ फिटनेस के लिए जागरूक करना है।
इस तरह के चैलेंज नार्मल आदमी को “राइजिंग रनर्स“ “कंसिसटेनट रनर“ मे ढाल देता है और हर सुबह घुमने की आदत बना देता है।
         सभी धावक बाहर तो बहादुरगढ शहर का नाम रोशन कर रहे है। वहीं समाज में बहादुरगढ ग्रुप का नारा मिशन फिट बहादुरगढ की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। लोगो को नशे से दूर रहने की और आधा घंटा रोज खुद के शरीर के लिए निकालने की प्रेरणा देते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox