बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप द्वारा “योग विक महोत्सव” का आयोजन – प्राणायाम व आसनों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप द्वारा “योग विक महोत्सव” का आयोजन – प्राणायाम व आसनों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

-हिंदी दिवस पर आयोजित दौड़ में BRG के भोजराज ने 5 किमी ओपन कैटेगरी में हासिल किया तीसरा स्थान

बहादुरगढ़/अनीशा चौहान/-   हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) द्वारा “अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह” के उपलक्ष्य में सेक्टर-9 स्थित बीआरजी पॉइंट पर “योग विक महोत्सव” का आयोजन किया गया है। यह विशेष योग शिविर प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से आयोजित हो रहा है और यह 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक जारी रहेगा।

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है योग व प्राणायाम के माध्यम से समाज को स्वस्थ, जागरूक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना। शिविर में भाग ले रहे BRG के 21 समर्पित सदस्य प्रतिदिन 21 सूर्य नमस्कार कर समाज को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दे रहे हैं।

योग से बढ़ती है मानसिक शक्ति और आत्मबल
इस शिविर में योग प्रशिक्षक शिव कुमार व योग विशेषज्ञ प्रवीण सांगवान के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया जा रहा है। प्रतिदिन के अभ्यास में पश्चिमोत्तानासन, हलासन, ताड़ासन, भद्रासन, नाड़ी शोधन, उज्जायी प्राणायाम और उद्गीथ प्राणायाम जैसे लाभकारी योग आसनों को शामिल किया गया है।

BRG संरक्षक दीपक छिल्लर ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह मन को भी दृढ़ और शांत बनाता है। एक अमेरिकी शोध के अनुसार, केवल 20 मिनट का योग अभ्यास भी मानसिक लाभ में घंटों की ट्रेडमिल दौड़ के बराबर होता है।”

प्रतिदिन सक्रिय सहभागिता: 50 से अधिक सदस्य जुटे शिविर में
शिविर में भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं। ब्रहम प्रकाश मान, जगदीश राठी, हंसराज शर्मा, सोनिया शर्मा, मीनाक्षी दुबे, बिमला सतीजा, मंजू श्रीवास्तव, सपना, हीतेश अहलावत, गुलाब सिंह, सुरेन्द्र, अजय कंडोल, भरत, भौमिक, अंकशायनी, रमेश शर्मा, विनीत, प्रजीत सिंह, विदित सिंह, कर्नल संतकुमार, दीपक, सागर अनिल, संदीप, सुनील, सुरेंद्र छिकारा, रेखा, प्रिंस, विकास, यश, परवीन, लक्की, दिनेश, सुमन, प्रीति, किरण, विनीता, शर्मिला, संतोष, निधि, अंजली, विनय, पवन आदि।

कुल मिलाकर 50 से अधिक सदस्य प्रतिदिन सक्रिय भागीदारी से इस आयोजन को सफल बना रहे हैं और समाज को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दे रहे हैं।

हिंदी दिवस पर दौड़ में BRG की शानदार उपलब्धि
हिंदी दिवस के अवसर पर आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (दिल्ली) में आयोजित 5 किलोमीटर ओपन कैटेगरी दौड़ में BRG धावक भोजराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह दौड़ न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का प्रतीक बनी, बल्कि मातृभाषा हिंदी को सम्मान देने का भी एक प्रेरणादायक माध्यम रही। भोजराज की यह उपलब्धि BRG की अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

BRG की टीम ने भोजराज को इस सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

BRG का संदेश समाज के लिए:

“रोज योग करें — बीमारियों से रहें दूर”

“फिट रहें, नशा मुक्त रहें — और स्वस्थ समाज बनाएं”

“21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग सत्र में सभी लोग अवश्य शामिल हों”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox