बहादुरगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

-मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस, आसौदा स्टेशन के पास हुआ हादसा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/मानसी शर्मा/- हरियाणा के बहादुरगढ़ के आसौदा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस बहादुरगढ़ को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचीं तो पुलिस को आसौदा स्टेशन के पास रेलवे लाइन के पास दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभी शवों की पहचान नही हो पाई है। पुलिस पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर रही है।

 बता दें कि बहादुरगढ़ इलाके में रेलवे ट्रैक हादसे बढ रहे हैं। दरअसल, लोग गलत तरीके से रेलवे लाइन क्रॉस करते हैं और बहुत से लोग शाम के समय लाइनों पर बैठ जाते हैं। इस कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोग सबक नहीं ले रहे। किसी भी वक्त लोग रेलवे ट्रैक को गलत तरीके से क्रॉस करते देखे जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे लाइनों किनारे न चलें और न ही गलत तरीके से ट्रैक क्रॉस करें। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ नही कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस कुछ कह पायेगी। बाकि पुलिस हादसा या हत्या दोनों एंग्ल से मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox