
बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/- करवा चौथ के त्योहार को ध्यान में रखते हुए बहादुरगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए 9 से 11 अक्टूबर तक रेलवे रोड और मेन बाजार में चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान केवल दोपहिया वाहन, पैदल यात्री और ई-रिक्शा को ही बाजार क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

तय की गई वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। जो लोग बाजारों में खरीदारी करने आएंगे, वे अपने वाहन पुराने बस स्टैंड पार्किंग या पुराने कोर्ट परिसर में खड़े कर सकेंगे। वहां से खरीदार ऑटो या पैदल बाजार पहुंच सकेंगे। पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था भीड़ और अव्यवस्था को रोकने में कारगर साबित होगी।
आज होगा ट्रायल रन, फिर तीन दिन रहेगा सख्ती से लागू
बुधवार सुबह करीब 10 बजे से ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। यदि इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आई, तो आने वाले तीन दिन तक इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की व्यवस्था दीवाली से कुछ दिन पहले भी लागू की जाएगी, जब बाजारों में खरीदारी का दबाव चरम पर होता है।
पुलिस ने की अपील – नियमों का पालन करें
ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नो-एंट्री के दौरान नियमों का पालन करें और बाजारों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन या साझा सवारी का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही त्योहार के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखना संभव होगा।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन