
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मिश्रा पर एक महिला ने चार साल तक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
चार साल तक शादी का झांसा देकर किया शोषण
पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को 30 मार्च 2024 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। शिकायत दर्ज कराने वाली 28 वर्षीय महिला का कहना है कि वह मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने शादी का वादा करके चार साल तक उसका शोषण किया और तीन बार जबरन गर्भपात करवाया।
शादी से मुकरने के बाद दी धमकियां
पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी की बात दोहराई, तो मिश्रा ने इंकार कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, तो मिश्रा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
दिल्ली के होटल में दुर्व्यवहार के बाद दर्ज हुई शिकायत
दिल्ली पुलिस ने 6 मार्च 2024 को मिश्रा के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, जबरन गर्भपात और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, 18 फरवरी 2025 को मिश्रा ने महिला को दिल्ली के होटल शिवा में बुलाया और वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मिश्रा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
‘महाकुंभ 2025’ से चर्चा में आए थे मिश्रा
सनोज मिश्रा हाल ही में ‘महाकुंभ 2025’ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में कास्ट करने की घोषणा के बाद सुर्खियों में आए थे। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,