बर्मिंघम टेस्ट में यशस्वी जायसवाल रच सकते हैं नया इतिहास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बर्मिंघम टेस्ट में यशस्वी जायसवाल रच सकते हैं नया इतिहास

-भारतीय युवा बल्लेबाज़ दो दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

क्रिकेट/सिमरन मोरया/- लीड्स टेस्ट की हार का बदला लेने बुधवार को टीम इंडिया बर्मिंघम के मैदान पर उतरेगी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के अंदर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन सबकी नजर यशस्वी जायसवाल पर टिकी हुई है। पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में वो महज 4 रन ही बनाए थे। यशस्वी की शानदार फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वो ना सिर्फ रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं बल्कि वो विश्व रिकॉर्ड बनाने के काफी करीब हैं। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारत को करारी हार मिली थी। टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार रही थी लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। इसके साथ टीम इंडिया की लचर फील्डिंग की भी खूब आलोचना हुई। पहले टेस्ट में हारने का कारण खराब फील्डिंग ही मानी जा रही है।

शाहीद अफरीदी को छोड़ सकते हैं पीछे!
यशस्वी जायसवाल विश्व रिकॉर्ड रचने के काफी करीब हैं। हालांकि, ये रिकॉर्ड अभी पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट के महज 46 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 40 छक्के सिर्फ 38 पारियों में पूरे कर लिए हैं। अब उन्हें शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए मात्र 10 छक्के और लगाने हैं। हालांकि, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को यशस्वी जरूर तोड़ देंगे। दरअसल, सबसे कम टेस्ट क्रिकेट पारियों में 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 51 पारियों में 50 छक्के लगाए थे। हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी लिया है। ऐसे यशस्वी के लिए रोहित का रिकॉर्ड तोड़ना काफी आसान है। गौरतलब है कि जायसवाल ने अभी टेस्ट क्रिकेट में खेले 20 मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, वह 2000 टेस्ट रन पूरे करने के भी करीब हैं।

डॉन ब्रेडमैन का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने अब तक 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाने का काम किया है। उनके नाम पांच शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 52 के करीब का है। उनकी ओर से बनाए गए 1903 में से 817 रन तो जायसवाल ने केवल इंग्लैंड के ही​ खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच भी इसी टीम के खिलाफ खेले हैं। अब जायसवाल के पास मौका है कि अगले ही टेस्ट में इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे करें। इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे करने लिए जायसवाल को केवल 183 और रन बनाने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रेडमैन के नाम है। जो अभी तक टूटा नहीं है। डॉन ​ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ एक हजार टेस्ट रन बनाने के लिए केवल 13 पारियां ली थीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox