
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ गुरुग्राम /मानसी शर्मा/- गुरुग्राम के सेक्टर 37 से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है . जहां एक युवक से लूटपाट के बाद बदमाशों ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. पुलिस ने पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित मोहम्मदपुर सुबह अपनी डयूटी के लिए जा रहा था। तभी गौशाला के पास उसे तीन से चार युवकों ने रोक लिया और उसके साथ लूटपाट की. इस दौरान युवक ने अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की. तभी चारों युवकों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गए .
पुलिस ने बताया कि घायल धर्मेंद्र ने किसी राहगीर की मदद से अपने भाई को फोन किया और वारदात की जानकारी दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़त युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. धर्मेंद्र सेक्टर 37 के इंड्रस्टीयल एरिया से सटे मोहम्मदपुर की निजी कंपनी में प्रेस ऑपरेटर के तौर पर काम करता है और बीती 10 अगस्त की देर रात वह ड्यूटी करने के लिए पैदल ही कंपनी जा रहा था.
इस के साथ ही , पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।





More Stories
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक