
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। बजट में शेयर बाजार को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। अब पीआईओ को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी मिल गई है, यानी की भारतीय मूल के व्यक्ति, जो विदेश में रहते हैं, वो भी अब शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।
इस बीच, शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। सेंसेक्स में 260 अंकों की तेजी देखी गई है। जबकि निफ्टी-फिफ्टी में 50 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वेदांता, हिन्दुस्तान जिंक और हिन्दुस्तान कॉपर में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। जबकि निफ्टी 25,300 के ऊपर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 82,200 के ऊपर है।
इन कंपनियों के शेयर में तेजी
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 18 में रफ्तार देखी गई है। जबकि 12 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है। टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, सनफॉर्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। दूसरी तरफ डिफेंस शेयरों में भी बढ़त देखी गई है। बीईएल के शेयर में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है। मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, पीटीसी इंडिया, एचएएल और जेन टेक के शेयरों में शानदार तेजी आई है।
इन कंपनियों के शेयर में गिरावट
बाजार खुलते ही हिन्दुस्तान जिंक के शेयर में 10 फीसदी, हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। वहीं, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में लगभग 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, डिफेंस स्टॉक में जमकर खरीदारी हो रही है। बीईएल, डेटा पैटर्न जैसे शेयर में लगभग 2 फीसदी की उछाल के साथ व्यापार कर रहे हैं। इसके इतर मेटल स्टॉक्स में भी रिकवरी आई है और ये ग्रीन में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी